फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus

शहर में 31 मार्च तक बंद रहेगा डोगरा आर्ट म्यूजियम और रिसोर्स लाइब्रेेरी

विज्ञापन
coronavirus
जम्मू। प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश पुरातत्व विभाग ने 31 मार्च तक सभी आर्ट म्यूजियम को बंद रखने का फैसला किया है। मुबारक मंडी स्थित डोगरा आर्ट म्यूजियम और एसपीएस म्यूजियम श्रीनगर और पुरातत्व विभाग की रिसोर्स लाइब्रेरी बंद रहेंगे। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए विभाग ने यह फैसला किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को पुरातत्व विभाग ने आदेश जारी कर प्रदेश में सभी आर्ट म्यूजियम को बंद रखने को कहा है। प्रदेश में जम्मू और श्रीनगर में ही बड़े आर्ट म्यूजियम हैं। इसके साथ जिला स्तर पर विभाग की रिसोर्स लाइब्रेरी को भी बंद रखने का फैसला किया गया है। इन लाइब्रेेरी में स्कॉलर छात्र प्रदेश के इतिहास और संस्कृति से जुड़ी किताबाें का अध्ययन करते हैं। पुरातत्व विभाग के निदेशक मुनीर-उल-इस्लाम ने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया है। इसमें जम्मू और श्रीनगर में शहर में आर्ट म्यूजियम, रिसोर्स लाइब्रेरी सहित जिला स्तर पर विभाग के अन्य पर्यटन स्थलों को बंद किया गया है। सरकार के अगले आदेश के बाद ही इन्हें खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed