{"_id":"5e712e6b8ebc3ea7f933011f","slug":"coronavirus-jammu-city-news-jmu206175894","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रायल स्थगित होने से नए डीएल के लिए करना पड़ेगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रायल स्थगित होने से नए डीएल के लिए करना पड़ेगा इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। ड्राइविंग लाइसेंस ट्रायल स्थगित होने से नए लाइसेंस आवेदकों को परेशानी बढ़ेगी। वहीं मई तक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन सकेंगे। जम्मू आरटीओ में पहले ही 90 दिनों यानी मई महीने तक ड्राइविंग लाइसेंस के लिए स्लॉट बुक नहीं हो हैं। इस पर 15 दिनों से अधिक समय तक ड्राइविंग लाइसेंस के ट्रायल नहीं होने से स्लॉट की उपलब्धता तिथि और बढ़ेगी। इस कारण नए लाइसेंस आवेदक तीन से चार महीने तक लाइसेंस नहीं बनवा सकेगा।
जम्मू आरटीओ में सबसे अधिक ड्राइविंग लाइसेंस का आवेदन होता है। प्रतिदिन सात सौ से ज्यादा लर्निंग के लिए आवेदन होते हैं। वहीं सप्ताह में दो दिन होने वाले ड्राइविंग लाइसेंस ट्रायल के लिए पांच सौ से ज्यादा आवेदन होते हैं। शहर में कोरोना वायरस के कारण ट्रांसपोर्ट विभाग ने 31 मार्च तक ड्राइविंग और लर्निंग लाइसेंस का ट्रायल स्थगित कर दिया गया है। नए लाइसेंस आवेदकों पर इससे सबसे अधिक असर पड़ेगा। 90 दिनाें तक स्लॉट बुक न होने से आवेदकों को दोबारा अपने लर्निंग लाइसेंस को रिन्यू करवाना होगा, ताकि वह 90 दिनों बाद लाइसेंस के आवेदन कर सकें।