फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus

कोरोना के चलते रोजगार काउंसिल के कार्यक्रम स्थगित

विज्ञापन
coronavirus
जम्मू। कोरोना वायरस फैलने की आशंका के चलते जनभागीदारी वाले कार्यक्रमों को रद्द और स्थगित किया जा रहा है। जिला रोजगार और परामर्श केंद्र जम्मू की ओर से मार्च में दो बड़े कार्यक्रम किए जाने थे। इसमें आरएसपुरा और एसपीएमआर कॉलेज में काउंसलिंग कार्यक्रम होने थे, जिन्हें स्थगित कर दिया गया है। वहीं पंचायत स्तर पर जेकेएसआरएलएम की ओर से स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए गए हैं। रोजगार और परामर्श केंद्र नई अधिसूचना जारी कर इन कार्यक्रमों का आयोजन करवाएगी। इस बीच जिला स्तर पर प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रमाें को भी रद्द करने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

रोजगार और परामर्श केंद्र की ओर से आरएसपुरा और एसपीएमआर कॉलेज में काउंसलिंग कार्यशाला होनी थी। इसमें सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न स्टार्टअप योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाना था। कोरोना वायरस के कारण कॉलेज बंद होेने से कार्यक्रमों को स्थगित करना पड़ा है। अब अप्रैल में काउंसलिंग और स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम होंगे। रोजगार और परामर्श केंद्र की उपनिदेशक मनीषा कौल ने कहा कि सरकार के आदेश के बाद कार्यक्रम स्थगित किए गए हैं। अप्रैल में इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

31 मार्च तक नटरंग के नाटक मंचन टले
जम्मू। कोरोना वायरस को देखते हुए नटरंग स्टूडियो ने 31 मार्च तक अपने सभी कार्यक्रम स्थगित किए हैं। नटरंग की ओर से संडे थियेटर सीरीज के तहत होने वाले नाटक 31 मार्च तक नहीं होंगे। नटरंग के सेक्रेटरी नीरज कांत ने कहा कि विश्व थियेटर दिवस पर नटरंग की ओर से थियेटर फेस्टिवल का आयोजन किया जाना था। जो 27 से 31 मार्च तक चलना था, लेकिन शहर में कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए इसे स्थगित करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही थियेटर वर्कशॉप को भी स्थगित किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed