फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus is spreading now in villages in jammu kashmir

ग्राउंड रिपोर्ट: शहर के बाद अब गांवों में कोरोना का कहर, स्वास्थ्य विभाग कर रहा खानापूर्ति

Fri, 21 May 2021 06:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरएस पुरा-जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरएस पुरा-जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 21 May 2021 06:35 PM IST
सार

गांव वडियाल ब्राह्मणा में 15 दिन में छह लोगों की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग ने सिर्फ एक दिन टेस्ट किए। गांव में 106 लोगों के रैपिड टेस्ट कराए गए जिसमें पांच मरीज मिले थे।
 

विज्ञापन
Coronavirus is spreading now in villages in jammu kashmir
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कोरोना शहर के बाद अब गांवों में भी पहुंच चुका है। गुरुवार को जम्मू संभाग में आरएस पुरा के पास सीमावर्ती गांव वडियाल ब्राह्मण में अमर उजाला टीम पहुंची। यहां के हालात भी बदतर हो चले हैं। गांव में पिछले 15 दिनों में छह लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग सचेत नहीं है। विभाग खानापूर्ति कर रहा है।

विज्ञापन


जब अमर उजाला की टीम गांव पहुंची तो यहां गांववालों ने बताया कि गांव के हालात खराब हैं। स्वास्थ्य विभाग को कई बार फोन पर सूचित किया गया है। इसके बाद बीते दिनों गांव में रैपिट टेस्ट के लिए टीम पहुंची थी। गांव में संक्रमण का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि एक दिन हुए 106 लोगों के रैपिड टेस्ट में पांच लोग संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन


इसके बाद टीम गांव झांकने तक नहीं आई। साथ ही संक्रमितों का भी कोई हाल-चाल जानने नहीं पहुंचा। सैनिटाइजेशन भी नहीं कराया गया। गांव के ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि गांव में जिन छह लोगों की जान गई, उनके कोरोना संक्रमण जैसे लक्षण थे। इन सभी लोगों का सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में उपचार कराया गया लेकिन ठीक नहीं हो सके। इस समय गांव में 13 लोगों को घर में आइसोलेट कर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आतंकवाद विरोधी दिवस: आईजी ने कहा- हमारा मकसद घाटी में आतंकवाद को समाप्त करना है

गांव अब्दुल्लिया में भी कोई सुविधा नहीं

सीमावर्ती गांव अब्दुल्लिया में भी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं हैं। यहां भी कोई कैंप लगाकर टेस्ट नहीं किए गए। गांव के आसपास ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे मरीज को तुरंत प्राथमिक उपचार मिल सके। गांव की सरपंच नीलम देवी ने बताया कि गांव के लोग नियमों का पालन कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को यहां टेस्ट करने की जरूरत है।

डिवकॉम के दौरे पर भी किया गया था आग्रह
पंचायत के सरपंच विन्नी शर्मा ने बताया कि डिवकाम जम्मू जब आरएस दौरे पर आए थे। इस दौरान उनसे गांव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की गुहार लगाई थी, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि सख्ती न होने के कारण संक्रमित गांव में घूमते नजर आते हैं। प्रशासन को चाहिए था कि जिन परिवारों के लोगों की कोरोना के चलते जान गई है, उनके घरों को सैनिटाइज कराया जाता। लेकिन, प्रशासन ने लीपापोती के अलावा कुछ नहीं किया। वीडीसी आरएस पुरा चेयरमैन तरसेम लाल शर्मा ने कहा कि गांव वडियाल ब्राह्मणा काफी बड़ा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करनी चाहिए। लेकिन, ऐसा नहीं किया जा रहा।

एसडीएम आरएस पुरा ने कहा कि गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं और वहां हर रोज लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। ग्रामीण विकास की ओर से पंचायतों में सैनिटाइजेशन कराए जाने का निर्देश भी जारी हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed