फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus in ladakh, Ten new cases of corona virus, 710 active out of total 847 infected in state

लद्दाख में कोरोना संक्रमण के दस नए मामले, प्रदेश में कुल 847 संक्रमितों में से 710 सक्रिय

Tue, 23 Jun 2020 10:32 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 23 Jun 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in ladakh, Ten new cases of corona virus, 710 active out of total 847 infected in state
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

लद्दाख में कोरोना संक्रमण के दस और मामले आए हैं। इन नए पॉजिटिव मामलों से प्रदेश में अब तक का आंकड़ा 847 पहुंच गया है। सोमवार दो मरीजों को पूरी तरह से स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वर्तमान में 710 एक्टिव मामले हो गए हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः मेजर शैतान सिंह, जिन्हें यादकर थर्रा उठता है चीन, 120 सपूतों ने 1300 चीनियों को उतारा था मौत के घाट
विज्ञापन


जिनमें से लेह जिले में 153 और कारगिल में 557 मरीज हैं। लेह में 9 मरीज ही कोविड अस्पताल में भर्ती हैं। 144 संक्रमितों को घरों में आइसोलेट किया गया है। वहीं कारगिल में 54 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं जबकि 120 कोविड केयर सेंटर और 383 संक्रमितों को घरों में आइसोलेट किया गया है। लद्दाख में स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में लक्षण रहित संक्रमितों को सीधा घरों में आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः बात उस बेली ब्रिज की जिसकी वजह से बौखलाया है चीन, जानिए सबसे पहले इसे किसने और कब बनाया?

श्रीनगर में कोरोना से सोमवार को दो लोगों की मौत के साथ ही प्रदेश में मृतकों का आंकड़ा 85 हो गया है। इनमें से 75 कश्मीर संभाग जबकि 10 जम्मू संभाग से हैं। पहली मौत श्रीनगर के सीडी अस्पताल में हुई। 58 वर्षीय मृतक दक्षिणी कश्मीर के कोकरनाग का रहने वाला था। 

यह भी पढ़ेंः भारतीय सेना को बेहद घातक बनाती हैं ये राइफल, पलक झपकते ही दुश्मन हो जाता है ढेर

सीडी अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. सलीम टाक ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए शख्स को जीएमसी अनंतनाग से 19 जून को सीडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। दूसरी मौत पुलवामा के 65 वर्षीय शख्स की श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में हुई है। डॉ. नजीर चौधरी ने बताया कि इस मरीज की रविवार देर रात मौत हो गई थी। इसे शुगर, बीपी और निमोनिया भी था।  

यह भी पढ़ेंः  युद्ध की स्थिति में चीन को चकरघिन्नी बना सकती है आईएनएस वेला, ये हैं खासियतें

कोरोना के बारे जागरूक करने को बारामुला में लगी एलईडी स्क्रीन

बारामुला जिला प्रशासन ने सोमवार को शहर में एक एलईडी स्क्रीन लगा दी है। इसका मुख्य उद्देश्य कोविड-19 महामारी के संबंध में लोगों को जानकारी देना है। अधिकारियों ने कहा कि स्मार्ट सिटी की तर्ज पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। आने वाले दिनों में शहर के अन्य हिस्सों में भी ऐसी स्क्रीन लगाई जाएंगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। 

उपायुक्त बारामुला जीएन इटू ने कहा कि प्रशासन इस उद्देश्य के लिए राजमार्ग, बस स्टैंड और सरकारी कार्यालयों जैसे सार्वजनिक स्थानों का उपयोग करने की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा, हमें संबंधित विभागों से सारी सामग्री प्राप्त हो गई है, जो स्क्रीन के माध्यम से जिले में स्थापित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed