{"_id":"5eaa7c228ebc3e908d603f26","slug":"coronavirus-in-ladakh-and-jammu-kashmir-j-k-news-in-hindi-ban-on-sale-of-purchase-of-frozen-chicken-in-kargil","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल में फ्रोजेन चिकन की खरीद बिक्री पर प्रतिबंध, उल्लंघन करने वाले पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल में फ्रोजेन चिकन की खरीद बिक्री पर प्रतिबंध, उल्लंघन करने वाले पर होगी कार्रवाई
Thu, 30 Apr 2020 01:09 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 30 Apr 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
कोरोना महामारी के चलते लद्दाख के कारगिल जिले में प्रशासन ने फ्रोजेन चिकन की खरीद और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिला मजिस्ट्रेट बेसर उल हक चौधरी ने बुधवार को जारी आदेश में यह जानकारी दी। मालूम हो कि पिछले साल अक्टूबर-नवंबर से फ्रोजेन चिकन को सड़क मार्ग से लद्दाख भेजा गया था।
विज्ञापन
सार्वजनिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फ्रोजेन चिकन की बिक्री रोकी गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया कि फिलहाल सिर्फ जीवित मुर्गियों को ही श्रीनगर और जम्मू से कारगिल ले जाने की अनुमति दी जाएगी और जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय द्वारा पहले से गठित टीम द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी फ्रोजेन चिकन की बिक्री न करने पाए। जो भी ऐसा करता पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन