फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus in Ladakh and jammu kashmir, corona vaccine news

लद्दाख में कोरोना के पांच नए मामले, कुल सक्रिय मामलों की संख्या 241

Tue, 05 Jan 2021 04:04 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 05 Jan 2021 04:04 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in Ladakh and jammu kashmir, corona vaccine news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लद्दाख में कोरोना के पांच नए मामले सामने आए हैं। अच्छी खबर ये है कि 21 मरीज स्वस्थ होकर घर वापस लौटे हैं। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 241 है। इसमें से 230 मामले लेह और 11 मामले कारगिल में हैं। इस बात की जानकारी सूचना और जनसंपर्क विभाग लेह-लद्दाख ने दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः हिमपात से सराबोर हुई 'जन्नत', तस्वीरों के जरिए आप भी उठाएं बर्फबारी का लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कोरोना संक्रमण के सोमवार को जम्मू-कश्मीर में 133 नए मामलों की पुष्टि हुई । जम्मू संभाग में 58 और कश्मीर संभाग में 75 नए मामले आए। पांच मरीजों की मौत भी हो गई। दो मरीजों की जम्मू संभाग व तीन मरीजों की कश्मीर संभाग में मौत हुई। 419 मरीज कोरोना को हराकर स्वस्थ भी हो गए। जम्मू संभाग में 278 और कश्मीर संभाग में 141 मरीज स्वस्थ हुए।

जिला स्तर पर नए मामलों में जम्मू जिले में 37, उधमपुर में एक, राजोरी में एक, कठुआ में तीन, किश्तवाड़ में दो, सांबा में तीन, पुंछ में दस, रामबन से एक मामला आया। कश्मीर संभाग के जिलों में श्रीनगर से 29, बारामुला से सात, बडगाम से सात, कुपवाड़ा से 21, पुलवामा से एक और अनंतनाग से दो, बांदीपोरा से चार, गांदरबल से दो और शोपियां से दो मामलों की पुष्टि हुई।

प्रदेश में सक्रिय मामले 2684
जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले 2684 ही बचे हैं। सक्रिय मामलों में सबसे ज्यादा जम्मू जिले में 677 और श्रीनगर जिले में 537 हैं। उधमपुर में 52, राजोरी में 128, डोडा में 45, कठुआ में 42 सक्रिय मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed