फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus in jammu kashmir new case found Many patients discharges

जम्मू-कश्मीर में 12 नए केस और मिले, प्रदेश में आंकड़ा 983 तक पहुंचा, कश्मीर में 19 मरीजों को छुट्टी

Fri, 15 May 2020 01:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 15 May 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in jammu kashmir new case found Many patients discharges
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
जम्मू संभाग में 15 दिनों में कोरोना के मरीज लगभग दोगुने हो गए। एक मई को संभाग में 58 मरीज थे, जो अब 101 हो गए हैं। वीरवार को संभाग में चार और कश्मीर से आठ मरीज सामने आए। कुल नए 12 मरीजों के साथ प्रदेश में मरीजों का आंकड़ा 983 तक पहुंच गया है। इसमें 101 जम्मू व 882 मामले कश्मीर से हैं। 
विज्ञापन


कुल 487 सक्रिय मामलों में से जम्मू संभाग में 42 और कश्मीर में 445 मामले शामिल हैं। राहत यह रही कि कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों से 19 पॉजिटिव मरीज रिकवर होकर घरों को चले गए। पूरे प्रदेश में अब तक 485 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश में वीरवार को आए नए पॉजिटिव मामलों में जम्मू संभाग के रामबन से तीन और उधमपुर से एक हैं। इसके साथ ही श्रीनगर में 5, शोपियां में 2, पुलवामा में 1 मरीज हैं। इनमें रामबन से आए सभी तीन मामले बाहरी राज्यों से होकर आए हैं और प्रशासनिक क्वारंटीन में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बढ़े मरीज
एक मई-58, पांच-63, छह-65, सात-68, आठ-68, नौ-69, दस-71, 11-77, 12-90, 13-97, 14 मई-101 मरीज।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed