कोरोना से जंग: सांसद जुगल किशोर ने निधि से एक करोड़ रुपये देने का किया एलान
प्रदेश में संक्रमण की रफ्तार तो थमती नजर आ रही है। लेकिन संक्रमण से होने वाली मौतों में हो रही बढ़ोतरी चिंता का सबब है। संक्रमण से लड़ाई में भाजपा सांसद ने एक करोड़ रुपये देने का एलान किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण से जंग में भाजपा सांसद जुगल किशोर ने निधि से एक करोड़ रुपये देने का निर्णय लिया है। मंगलवार को उन्होंने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण कहर बरपा रहा है।
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने और प्रमुख अस्पतालों को कोविड अस्पताल घोषित किए जाने के बाद से जम्मू सहित संभाग के अन्य अस्पताल में तय क्षमता से करीब दस फीसदी ही सर्जरी हो पाई हैं। आपात स्थिति में ही सर्जरी हो रही हैं।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार संभाग के सबसे बड़े टर्शरी अस्पताल जीएमसी जम्मू में अलग-अलग सर्जरी यूनिट जिसमें हेड, आर्थों आदि यूनिट की तरफ से प्रतिदिन दस से बीस के बीच रूटीन की सर्जरी जिसमें पथरी, एपेंडिक्स, हड्डी से जुड़ी सर्जरी आदि होती थी।
इसी तरह सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एंजियोग्राफी प्रति दिन करीब दस से 15 मरीजों की होती थी। गांधीनगर अस्पताल में भी रूटीन में करीब दस मरीजों की सर्जरी होती थी। जिला स्तर के अस्पतालों में भी रूटीन में पांच से दस सर्जरी हो जाती थी।
यह भी पढ़ें- मौत को न्योता: कोरोना के कहर के बीच लोगों की ये लापरवाही भारी पड़ सकती है, देखिए तस्वीरें
कोरोना संक्रमण ने जेलों में भी दस्तक दे दी है। उधमपुर और कुपवाड़ा की जेलों में जेल प्रबंधन ने जब कैदियों का कोरोना टेस्ट कराया तो इनमें से 92 कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए। पुराने आंकड़ों में इन्हें जोड़ दिया जाए तो प्रदेश भर की जेलों में 4570 कैदी बंद हैं। कोरोना काल में अस्पतालों में संक्रमण अन्य मरीजों को न हो इसके लिए रूटीन की सर्जरी पर रोक लगाकर केवल जरूरी सर्जरी की जा रही है। जीएमसी अस्पताल के सर्जरी यूनिट के डॉक्टरों ने बताया कि कोविड से पहले की बात करें तो अब केवल दस फीसदी सर्जरी जो बहुत ही जरूरी हो वह हो रही हैं। रूटीन की सर्जरी पांच मई से बंद की हुई हैं। अब जैसे किसी को दुर्घटना में हेड सर्जरी हो गई या फिर पेट में अल्सर फट गया आदि आपात स्थिति में ही सर्जरी हो रही हैं।