कश्मीर में कोरोना संक्रमण से बिगड़ने लगे हालात, श्रीनगर सबसे अधिक प्रभावित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण से हालात बिगड़ने लगे हैं। पिछले चौबीस घंटे में पहली बार 601 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, इसमें जम्मू संभाग के 137 और कश्मीर के 464 मामले शामिल हैं। इसके साथ कश्मीर में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों का आंकड़ा 5000 के पार चला गया है।
यह भी पढ़ेंः जब राजनाथ से बोला जवान- जय हिंद साहब, मैं आईटीबीपी से, सुनते ही सिंह को याद आई वो रात
इसमें ग्रीष्मकालीन राजधानी जिला श्रीनगर सबसे अधिक प्रभावित है। इस बीच कश्मीर में नौ और लोगों ने कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। कश्मीर में मरने वालों का आंकड़ा 213 पहुंच गया है, जबकि कुल आंकड़ा 232 है। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों से 112 संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इसमें जम्मू संभाग से 63 और कश्मीर से 49 मामले शामिल हैं।
नए मलों में श्रीनगर से 125, बारामुला से 62, कुलगाम से 10, शोपियां से 82, अनंतनाग ने 51, कुपवाड़ा से 12, पुलवामा से 19, बडगाम से 46, बांदीपोरा से 1, गांदरबल में 29, जम्मू में 16, कठुआ में 21, राजोरी में 12, उधमपुर में 15, रामबन में 41, सांबा में 15, पुंछ में 4, किश्तवाड़ में 10 और रियासी में 3 मामले शामिल हैं। जिला जम्मू में आए मामलों में 12 ट्रैवलर और 4 अन्य वर्ग के शामिल हैं। कुल संक्रमित 601 मामलों में 86 ट्रैवलर हैं।
यह भी पढ़ेंः रणबीर के हमशक्ल जुनैद शाह की मौत, एक बार तस्वीर शेयर कर ऋषि कपूर ने पूछा था- बताओ मेरा बेटा कौन है
प्रदेश में 2253 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया
जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को कोरोना के 2253 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में 325291 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इनमें 37924 को घर पर क्वारंटीन, 5968 को अस्पताल में आइसोलेशन, 13 को अस्पताल में क्वारंटीन, 44305 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया है। इनमें 236850 ने सर्विलांस अवधि को पूरा कर लिया है।
अब तक 489382 सैंपलों में से 476625 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल 12757 संक्रमित मामलों में 5968 सक्रिय हैं। जिसमें जम्मू संभाग से 961 और कश्मीर संभाग से 5007 मामले शामिल हैं। अब तक जम्मू संभाग से 1665 और कश्मीर से 4893 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जम्मू संभाग से 19 और कश्मीर संभाग से 213 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।