जम्मू-कश्मीरः कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 204 पहुंचा, सरकार पर सही जानकारी न देने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला जारी है। पिछले चौबीस घंटे में कश्मीर में नौ और लोगों की कोरोना संक्रमण से पीड़ित होने के कारण मौत हो गई। अब तक कश्मीर में 186 लोग कोरोना संक्रमण का ग्रास बन चुके हैं, जबकि प्रदेश में यह आंकड़ा 204 है।
यह भी पढ़ेंः पर्यटकों के लिए कल से खुलेंगे जम्मू-कश्मीर के द्वार, बेहद खूबसूरत हैं घाटी के ये स्थान
श्रीनगर स्किमस में सात और जीएमसी एक संक्रमित ने अनंतनाग में दम तोड़ा। एक अन्य की मौत बड़गाम में हुई है। स्किम्स के एमएस डॉ. फारूक ने बताया कि स्किम्स में मरने वाले सात लोगों में से तीन बारामुला, तीन श्रीनगर और एक पुलवामा जिले से था।
स्किम्स के नोडल अफसर डॉ. जीएच यतू ने बताया कि श्रीनगर के सैदाकदल इलाके के एक 60 वर्षीय व्यक्ति की बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे अस्पताल में मौत हुई। मरीज को 14 जुलाई को भर्ती किया गया था। मौत के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, डीसी बडगाम ने बताया कि रथसूना इलाके के रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
स्किम्स के एमएस डॉ. फारूक जान ने बताया कि बारामुला के सोपोर की 60 वर्षीय महिला को 13 जुलाई को अस्पताल में भर्ती किया गया था। बुधवार सुबह 4 बजे उसकी मौत हो गई। लडूरा के 85 वर्षीय बुजुर्ग जीएमसी बारामुला से रेफर किया गया था और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। बुधवार सुबह साढ़े 6 बजे उसने दम तोड़ दिया। एक अन्य 60 वर्षीय मरीज की सुबह 7 बजे मौत हुई जोकि हथलंगू सोपोर का रहने वाला था।
डॉ. फारूक के अनुसार श्रीनगर के एक 52 वर्षीय मरीज को 13 जुलाई को भर्ती किया गया था जिसकी बीती रात 2 बजे मौत हुई। श्रीनगर के इल्लाही बाग के रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग को 5 जुलाई को भर्ती किया गया था जिसकी रात 12 बजे मौत हुई।
इसके अलावा पुलवामा न्यू कॉलोनी के 77 वर्षीय बुजुर्ग की भी साढ़े 12 बजे मौत हुई। उसे 11 जुलाई को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस बीच एक मरीज की जीएमसी अनंतनाग में मौत हुई जिसकी पुष्टि करते हुए एमएस डॉ. मजीद ने बताया कि 65 वर्षीय मरीज को 4 जुलाई को भर्ती किया गया था और रात में उसकी मौत हो गई। जिला जम्मू में पॉजिटिव मामलों में 15 ट्रैवलर आए हैं।
मौतों का गलत आंकड़ा बता रही सरकार: डाक
डॉक्टर एसोसिएशन कश्मीर (डाक) के प्रधान डॉ. निसार उल हसन का कहना है कि सरकार की ओर से जारी किए जा रहे मौतों के आंकड़ों से कहीं अधिक मौतें हो रही हैं। कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में कई दर्जन मरीज गंभीर हालत में हैं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। कोरोना संक्रमण का प्रसार बढ़ने से मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है।