श्रीनगर-राजोरी के बाद अब विजयपुर में भी लॉकडाउन, 24 जुलाई तक रहेंगी पाबंदियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कुछ इलाकों में दोबारा लॉकडाउन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। श्रीनगर, राजोरी के बाद अब विजयपुर में भी लॉकडाउन किया गया है। हालांकि, यह सिर्फ 24 जुलाई तक रहेगा।
यह भी पढ़ेंः जब राजनाथ से बोला जवान- जय हिंद साहब, मैं आईटीबीपी से, सुनते ही सिंह को याद आई वो रात
उपायुक्त रोहित खजूरिया ने शनिवार को जारी किए आदेश में कहा कि रविवार से 24 जुलाई तक तहसील में पाबंदिया लागू रहेंगी। आने-जाने पर रोक है। इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह बहाल रहेंगी। मेडिकल स्टोर, लेबोरेटरी, दूध, फ्रूट आदि की दुकानें सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी।
नगरपालिका अध्यक्ष दीपक कुमार और लोगों की भी मांग थी कि विजयपुर तहसील में लॉकडाउन किया जाए। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए और नगरपालिका अध्यक्ष और लोगों की मांग को पूरा करते हुए यह आदेश जारी किया गया है।
उधर, कोरोना संक्रमण से कश्मीर में शनिवार को पांच और लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं प्रदेश में 24 घंटे में 441 नए संक्रमित मामले सामने आए। अब संक्रमितों का आंकड़ा 13199 तक पहुंच गया है।
जम्मू-कश्मीर में कुल संक्रमित मामलों में से 5797 सक्रिय हैं, जिसमें जम्मू संभाग में 961 और कश्मीर में 4837 मामले शामिल हैं। दूसरी ओर शनिवार को रिकॉर्ड 607 मरीज ठीक होकर घर चले गए। इसमें जम्मू संभाग से 44 और कश्मीर से 563 मामले शामिल हैं।
नए मामलों में श्रीनगर में 124, बारामुला में 63, कुलगाम में 25, शोपियां में 27, अनंतनाग में 47, कुपवाड़ा में दो, पुलवामा में 48, बड़गाम में 41, बांदीपोरा में 5, गांदरबल में 16, जम्मू में 15, कठुआ में 3, राजोरी में छह, उधमपुर में दो, सांबा में 12, डोडा में चार और रियासी में एक मामला शामिल हैं। जिला जम्मू में कुल 15 मामलों में से सात ट्रैवलर और बाकी अन्य वर्ग के हैं।