फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Senior IAS found Corona positive

जम्मू-कश्मीरः एक आईएएस के लिए ताक पर रखे गए नियम, उपराज्यपाल मुर्मू ने दिए ये निर्देश

Tue, 02 Jun 2020 02:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 02 Jun 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Senior IAS found Corona positive
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू - फोटो : अमर उजाला, फाइल

सीनियर आईएएस के कोरोना संक्रमित होने के मामले में बीते दिनों सचिवालय में हुई बैठक के दौरान स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के मानकों का उल्लंघन करने पर उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने कड़ा संज्ञान लिया है। बैठक को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से करने की हिदायत दी है।

विज्ञापन


उपराज्यपाल की ओर से कहा गया है कि सैंपल देने वाला अधिकारी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हो सकता था, लेकिन ऐसे प्रोटोकॉल पर अमल नहीं किया गया। इस मामले में 12 आईएएस अधिकारियों सहित करीब 80 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों के बुधवार या गुरुवार को सैंपल लेने की उम्मीद है। इस बीच विभिन्न विभागों के अध्यक्षों ने अपने कनिष्ठ अधिकारियों को प्रशासनिक कामकाज की जिम्मेदारी दी है। गत दिवस सचिवालय में हुई बैठक में जम्मू एयरपोर्ट पर कोविड सैंपल देने वाले आईएएस अधिकारी को एसओपी प्रोटोकॉल की अनदेखी करते हुए बैठक में उपस्थित होने दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद अधिकारी के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। प्रोटोकॉल में प्रमुख अधिकारियों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल होने को कहा गया है। उधर, सोमवार को सचिवालय में विभिन्न सेक्शनों में सैनिटाइजेशन करवाया गया। सैनिटाइजशन के दौरान कर्मचारियों को सचिवालय में विभिन्न सेक्शनों के भीतर नहीं जाने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed