फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, People from Jammu, Samba, Kathua coming by special train will be quarantined in Jammu

जम्मू-कश्मीरः विशेष ट्रेन से आने वाले लोग यहां होंगे क्वारंटीन, 5000 बेड सहित जिला प्रशासन की ये तैयारी

Sun, 10 May 2020 02:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 10 May 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, People from Jammu, Samba, Kathua coming by special train will be quarantined in Jammu
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

उधमपुर में देश के विभिन्न हिस्सों से विद्यार्थियों, श्रमिकों व अन्य वर्ग के लोगों को लेकर आ रही विशेष ट्रेन रविवार शाम पहुंचेगी। इस ट्रेन से आने वाले जम्मू, सांबा और कठुआ जिले के लोगों को जम्मू लाकर क्वारंटीन किया जाएगा। सभी के सैंपल लेकर कोरोना टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें कोविड अस्पतालों में आइसोलेट किया जाएगा। निगेटिव आने पर उन्हें गृह जिलों में 14 दिन घर पर क्वारंटीन रहना होगा।

विज्ञापन

 

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंच रहे सांबा, जम्मू और कठुआ जिले के नागरिकों को हायर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा में रिसीव किया जाएगा। स्कूल के भवन में क्वारंटीन केंद्र बनाया गया है। जम्मू जिले में 41 क्वारंटीन केंद्र स्थापित हैं, जिसमें मौजूदा 572 लोगों को रखा गया है।

विज्ञापन


इसमें पॉजिटिव मामले भी शामिल हैं। जम्मू जिले में सांबा और कठुआ जिले के नागरिकों को रोकने का उद्देश्य उनके यहां कोविड टेस्ट करवाना है। अभी तक दोनों जिलों के सैंपल जम्मू भेजे जा रहे हैं। शनिवार को लखनपुर से सड़क मार्ग से दूसरे राज्यों से 125 लोग जम्मू पहुंचे, जिन्हें क्वारंटीन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश के विभिन्न राज्यों से ट्रेन के जरिए जम्मू-कश्मीर लौटने वाले लोगों के सैंपल लेने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने रेलवे स्टेशन पर दो केबिन स्थापित करने सहित आठ टीमों को तैनात किया है। रेलवे स्टेशन पर रामबन और कुलगाम जिले के लोगों के कोरोना टेस्ट के सैंपल लिए जाएंगे। उधमपुर के लोगों के सैंपल क्वारंटीन सेंटर में ही लिए जाएंगे। सीएमओ डॉ. केसी डोगरा ने स्वास्थ्य कर्मियों को रेलवे स्टेशन पर उनके काम के बारे में जानकारी दी। वहीं, शनिवार को रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल भी की गई।

कोरोना संकट के कारण देश के विभिन्न राज्यों में जम्मू-कश्मीर के हजारों लोग फंसे हुए हैं। 11 मई को ट्रेन के जरिए इनको जम्मू-कश्मीर लाया जा रहा है। सोमवार को पहली ट्रेन के पहुंचने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों के निवासियों को उधमपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा जाएगा और फिर बसों के माध्यम से आगे के लिए रवाना किया जाएगा। शनिवार को जिला स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दीं।

रामबन व कुलगाम जिले के लोगों के कोरोना टेस्ट लेने के लिए दो केबिन स्थापित किए हैं। ट्रेन से उतरते ही उनके सैंपल लिए जाएंगे, जिसके बाद बसों में बिठाकर अपने जिलों की तरफ रवाना कर दिया जाएगा। इसके लिए रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग ने आठ टीमों का गठन किया है, जोकि सैंपल लेने के साथ लोगों को रिकार्ड भी तैयार करेंगी। शनिवार को सीएमओ डॉक्टर केसी डोगरा ने रेलवे स्टेशन पर स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed