फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, One more corona infected in Kathua

कठुआ में एक और कोरोना संक्रमित मिला, जिले में अब दो मामले, एक मरीज हो चुका है स्वस्थ

Mon, 11 May 2020 01:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 11 May 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, One more corona infected in Kathua
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अनिल कुमार

प्रदेश में लोगों के लौटने का सिलसिला जैसे-जैसे तेज होता जा रहा है वैसे ही कोरोना संक्रमितों के मामले भी सामने आते जा रहे हैं। बसोहली से दो दिन पहले सामने आए संक्रमित मामले के बाद रविवार को आई रिपोर्ट में बिलावर उपजिले से भी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।

विज्ञापन


उधर, लखनपुर से प्रदेश में दाखिल हुए तीन ट्रक चालकों के लिए गए सैंपल भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें सैंपलिंग के बाद अपने गृह जिलों की ओर भेज दिया गया था। ऐसे में संबंधित जिले अब इनके संपर्क में आए लोगों और यात्रा इतिहास की जानकारी हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन


सीएमओ कठुआ डॉ. अशोक चौधरी ने पुष्टि करते हुए बताया कि बिलावर के क्वारंटीन सेंटर में रखे गए व्यक्ति की सैंपल जांच रिपोर्ट कोरोना संक्रमित रही है। उन्होंने बताया कि लखनपुर से दाखिल होने के बाद उक्त व्यक्ति को बिलावर में क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

नौ लोगों के साथ ट्रक में सवार होकर लखनपुर तक पहुंचा संक्रमित

सीएमओ ने बताया कि संक्रमित आया व्यक्ति दिल्ली के सदर बाजार में काम करता है और नौ अन्य लोगों के साथ ट्रक में सवार होकर लखनपुर तक पहुंचा था। जहां से तीस अप्रैल को प्रदेश में दाखिल होने के बाद इन्हें बिलावर के क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया था।

उन्होंने बताया कि साथ आए नौ अन्य लोगों के सैंपल भी जांच के लिए एकत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि क्वारंटीन सेंटर में रह रहे अन्य लोगों के भी सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। बताया कि लखनपुर से लिए गए ट्रक चालकों के सैंपल में तीन संक्रमित रहे हैं जो कश्मीर संभाग के श्रीनगर से हैं और अपने जिलों को लौट चुके हैं।

ज्ञात रहे कि 22 अप्रैल को जिले में कोरोना का पहला संक्रमित मामला सामने आया था जो चार दिन पहले ही निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद घर लौट चुका है। वहीं दो दिन पहले बसोहली पहुंचे एक ट्रक चालक को भी कोरोना संक्रमित पाया गया था। कठुआ जिले के अब भी सैकड़ों लोग प्रदेश से बाहर हैं जो आने वाले दिनों में लौटने वाले हैं ऐसे में प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इंतजाम और भी पुख्ता कर दिए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed