{"_id":"5e8ad6f18ebc3e75e00977d1","slug":"coronavirus-in-jammu-kashmir-j-k-news-in-hindi-omar-abdullah-praises-uddhav-thackeray-for-dealing-with-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Jammu Kashmir: कोरोना से निपटने के लिए उमर ने की उद्धव ठाकरे की सराहना, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Jammu Kashmir: कोरोना से निपटने के लिए उमर ने की उद्धव ठाकरे की सराहना, कही ये बात
Mon, 06 Apr 2020 01:11 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 06 Apr 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
कोरोना से निपटने के लिए उमर ने की उद्धव ठाकरे की सराहना
- फोटो : सोशल मीडिया
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए किए गए एहतियाती उपायों के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की प्रशंसा की है। उमर ने ट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जिस तरह से स्थिति को संभाला है उसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर सराहना मिल रही है। मालूम हो कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 661 पॉजीटिव मरीज सामने आए हैं जबकि 32 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
बता दें कि रिहा होने के बाद से उमर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। इससे पहले उमर अब्दुल्ला ने नए अधिवास अधिनियम को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि दिल्ली ने इस संकट के समय अधिवास नियम जारी करके गलती की है। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त के बाद से मैंने अपने मन की बात नहीं कही है। लेकिन मौजूदा समय खत्म होते ही मैं अपनी बात कहूंगा।
विज्ञापन
वहीं
एक अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नए अधिवास अधिनियम पर कई सवाल उठाए थे। उमर ने कहा कि यदि भारत सरकार के पास कोरोना वायरस जैसी महामारी के बीच अधिवास कानून जारी करने का समय है तो उन्हें महबूबा मुफ्ती को रिहा करने का समय क्यों नहीं मिल सकता है।
विज्ञापन