फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Jammu Kashmir in on second position in corona test

कोरोना परीक्षण में जम्मू-कश्मीर देश में दूसरे स्थान पर, रोज 1000 टेस्ट कराने की तैयारीः रोहित कंसल

Thu, 23 Apr 2020 10:02 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 23 Apr 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Jammu Kashmir in on second position in corona test
रोहित कंसल - फोटो : अमर उजाला

सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में कोविड टेस्टिंग की दर में बढ़ोतरी की गई है। अब प्रति दस लाख लोगों पर 703 सैंपल जांचे जा रहे हैं। यह दर देशभर में दूसरे स्थान पर है। पहले प्रति दस लाख में टेस्टिंग की यह दर 77.5 चल रही थी। शुरुआत में रोजाना 50 टेस्ट करने की क्षमता थी, लेकिन अब रोजाना 700 तक टेस्ट किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


कोशिश की जा रही है कि जल्द ही प्रतिदिन 1000 टेस्ट की क्षमता की जाए, ताकि कोरोना संक्रमण के अधिक से अधिक मामलों की शिनाख्त की जा सके। इस बीच जम्मू संभाग में फिलहाल रैपिड किट से कोरोना टेस्टिंग पर रोक लगा दी गई है। देश के विभिन्न हिस्सों में रैपिट टेस्ट किट पर उठे सवालों के बाद ऐसा किया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार गत दिनों जम्मू संभाग के लिए करीब 4800 रैपिट टेस्ट किट पहुंची थीं। इसका हॉटस्पाट या अन्य सामुदायिक क्षेत्रों में कोरोना टेस्टिंग के लिए इस्तेमाल किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए चिकित्सा कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। फिलहाल रैपिड किट से टेस्ट पर रोक लगा दी गई है। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डॉ. रेणु शर्मा के अनुसार चिकित्सा स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक रैपिड टेस्ट शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

वहीं, प्रवक्ता रोहित कंसल ने बताया कि आईसीएमआर के चार लैब के साथ ही दो और लैब में भी टेस्टिंग की सुविधा शुरू होगी। 24 हजार रैपिड टेस्टिंग किट केंद्र शासित प्रदेश को मिल गई हैं। उल्लेखनीय है कि प्रति दस लाख लोगों पर प्रतिदिन टेस्टिंग में लद्दाख पहले पायदान पर है जिसकी दर दो हजार के आसपास है।

हालांकि लद्दाख में अभी तक टेस्टिंग लैब नहीं बन पाई है। यहां से सैंपल दूसरे राज्यों में भेजे जाते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने हाल ही में जिला उपायुक्तों को 100 करोड़ रुपये जारी किए हैं। जम्मू कश्मीर में 2.20 लाख श्रमिकों और अन्य दूसरे लोगों को कैंपों में रखा गया है। राशन कार्ड धारकों को अप्रैल मई माह का एडवांस 10 लाख क्विंटल राशन बांटा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed