{"_id":"5ea055c7b22f155a2233a1bb","slug":"coronavirus-in-jammu-kashmir-j-k-news-in-hindi-crpf-personnel-deployed-in-kupwara-got-infected-by-coronavirus-during-vacation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में तैनात सीआरपीएफ जवान छुट्टी के दौरान हुआ कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में तैनात सीआरपीएफ जवान छुट्टी के दौरान हुआ कोरोना संक्रमित
Wed, 22 Apr 2020 08:03 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 22 Apr 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ
- फोटो : पीटीआई
कश्मीर संभाग के कुपवाड़ा जिले में तैनात सीआरपीएफ का नर्सिंग सहायक कोरोना संक्रमित पाया गया है। वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि छुट्टी पर गया नर्सिंग सहायक दिल्ली में संक्रमित पाया गया है। उसे वहां के एक अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
सीआरपीएफ जवान को सात अप्रैल को यूनिट ज्वाइन करनी थी। तय मानकों के अनुसार उसे टेस्ट कराने को कहा गया था। 14 दिन पहले से ही क्वारंटीन में रह रहे जवान का टेस्ट मंगलवार को पॉजिटिव आया। इससे पहले यूनिट का एक डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके चलते ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले उक्त जवान को भी कोरोना टेस्ट कराने को कहा गया था।
विज्ञापन