फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus in jammu kashmir covid 19 corona People will get free vaccine in Ladakh

जम्मू-कश्मीर: स्वस्थ होने वालों के मुकाबले संक्रमितों की संख्या दोगुनी, श्रीनगर के हालात गंभीर

Tue, 27 Apr 2021 02:14 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 27 Apr 2021 02:14 PM IST
सार

प्रदेश में कोरोना के नए मामले लगातार दो हजार से अधिक आ रहे हैं। श्रीनगर में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले हैं।

विज्ञापन
coronavirus in jammu kashmir covid 19 corona People will get free vaccine in Ladakh
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

स्वस्थ होने वालों के मुकाबले में संक्रमित होने वालों की संख्या लगभग दोगुनी होने के चलते प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 20601 पहुंच गई है। संक्रमितों का कुल आंकड़ा 162890 हो गया है। अब तक 2172 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना के नए मामले भी लगातार दो हजार से अधिक आ रहे हैं। सोमवार को प्रदेश में 2135 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमण से मरने वालों में जम्मू संभाग के 14 और कश्मीर के 11 मरीज शामिल हैं। 
विज्ञापन


सबसे ज्यादा मौतें जम्मू जिले में हुई हैं। जीएमसी जम्मू में छह, सतवारी सैन्य अस्पताल, एस्कॉम सिद्दड़ा में एक-एक मौत हुई है। दो लोगों की अस्पताल में पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। जम्मू निवासी एक मरीज की चंडीगढ़ व एक मरीज की अमृतसर में जान चली गई। इस बीच 1067 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
श्रीनगर में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले
सक्रिय मामलों में सबसे ज्यादा केस श्रीनगर जिले में है। यहां पर 6180 सक्रिय मरीज है। दूसरे नंबर पर जम्मू जिला है। यहां पर सक्रिय मामलों की संख्या 5089 पर पहुंच गई है। सक्रिय मामलों में तीसरे स्थान पर बारामुला जिला है। यहां पर 1651 सक्रिय केस है। चौथे स्थान पर बडगाम जिले में 918 मरीजों का उपचार चल रहा है।


लद्दाख में लोगों को मुफ्त लगेगी वैक्सीन
लद्दाख में पहली मई से 18-45 आयु वर्ग के लोगों को दिया जाने वाला कोरोना का टीका पात्र निवासियों को मुफ्त दिया जाएगा। उप-राज्यपाल आरके माथुर ने सोमवार को यह घोषणा की। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि प्रशासन 18-45 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए वैक्सीन खरीदने की प्रक्रिया में है। यह टीकाकरण उन सभी को निशुल्क प्रदान किया जाएगा जो इसे प्राप्त करने के लिए पात्र हैं। 

ये भी पढ़ें- लॉकडाउन का डर: फिर घर की ओर चल पड़े मजदूर, यूपी-बिहार और बंगाल जाने वाली ट्रेनों का ये हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed