फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus horse home quarantine in rajouri administration waiting for owners report 

शोपियां में घोड़े  को किया गया होम क्वारंटीन, मालिक की रिपोर्ट का इंतजार 

Wed, 27 May 2020 05:29 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 27 May 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
coronavirus horse home quarantine in rajouri administration waiting for owners report 
होम क्वारंटीन किया गया घोड़ा - फोटो : ANI

शोपियां से राजौरी लौटे एक व्यक्ति और उसके घोड़े को क्वारंटीन कर दिया गया है। मालिक को प्रशासनिक क्वारंटीन में रखा गया है जबकि घोड़ा होम क्वारंटीन में है। इलाके के तहसीलदार का कहना है कि शोपियां रेड जोन में है, इसलिए हमने घोड़े के मालिक को क्वारंटीन किया है। घोड़े को कम से कम तब तक क्वारंटीन में रखा जाएगा, जब तक उसके मालिक की कोरोना जांच रिपोर्ट सामने नहीं आ जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि परिवार को एहतियाती तौर पर एक घोड़े को अन्य पशुओं से अलग रखने को कहा गया है जिस पर सवार होकर उसका मालिक घाटी से मुगल रोड के रास्ते यहां तक पहुंचा। यह एक वैकल्पिक मार्ग है जो घाटी को बाकी देश के साथ जोड़ता है। सर्दियों में हुई भारी बर्फबारी के कारण इस समय यह रास्ता बंद है।


थानामंडी के तहसीलदार अंजुम बशीर खान ने बताया कि घोड़े का मालिक अपने गृह जिले राजौरी में घुस रहा था तभी उसे पुलिस ने रोक लिया। वह दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से आया था। उस व्यक्ति को प्रशासनिक क्वारंटीन में भेजा गया है और उसके नमूने कोविड-19 जांच के लिए भेजे गए हैं। खान ने बताया कि इसके बाद घोड़े के बारे में राय जानने के लिए पशु चिकित्सकों की मदद ली गई।

राजौरी जम्मू क्षेत्र के ग्रीन जोन में आने वाले चार जिलों में से एक है जबकि शोपियां जिला रेड जोन में आता है। रेड जोन से ग्रीन या ऑरेंज जोन में जाने के लिए अनुमति की आवश्यकता होती है।

खान ने कहा कि इंसानों से पालतू पशुओं में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने की कोई रिपोर्ट नहीं है लेकिन एहतियातन घोड़े को अलग रखा गया। रात भर निगरानी में रखने के बाद उसका तापमान जांचा गया और मंगलवार को उसे परिवार को सौंप दिया गया।


खान ने बताया कि परिवार को हिदायत दी गयी है कि घोड़े के मालिक की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने तक घोड़े को घर के अन्य पालतू पशुओं से अलग रखा जाए। राजौरी में मंगलवार शाम तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 13 मामले सामने आ चुके हैं । चार मरीज ठीक हो चुके हैं और बाकी का इलाज चल रहा है।

पशुपालन विभाग के इम्तियाज अंजुम का कहना है कि लोगों को डर है कि घोड़े, मनुष्यों को संक्रमित कर सकते हैं। लेकिन घोड़ों का  कोरोना वायरस, कोविड-19 से अलग है। घोड़े में कोई लक्षण नजर नहीं आए हैं और वह 28 दिनों से होम क्वारंटीन है। वह तभी संक्रमित पाया जा सकता है जब  उसका मालिक संक्रमित हो। हम घोड़े को एंटीबायोटिक दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed