{"_id":"5e720c9d8ebc3e7738597b35","slug":"coronavirus-ban-on-movement-of-people-in-the-historic-chaugan-ground-in-kishtwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: किश्तवाड़ के ऐतिहासिक चौगान मैदान में लोगों की आवाजाही पर लगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: किश्तवाड़ के ऐतिहासिक चौगान मैदान में लोगों की आवाजाही पर लगा प्रतिबंध
Wed, 18 Mar 2020 05:27 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 18 Mar 2020 05:27 PM IST
सार
कोरोना वायरस फैलने के संभावित खतरे के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के ऐतिहासिक चौगान मैदान में लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंधित लगा दिया गया है। बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उठाए जा रहे कदमों के तहत चौगान मैदान में भी लोगों के बैठने अथवा प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन
चौगान मैदान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोरोना वायरस फैलने के संभावित खतरे के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के ऐतिहासिक चौगान मैदान में लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंधित लगा दिया गया है। बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उठाए जा रहे कदमों के तहत चौगान मैदान में भी लोगों के बैठने अथवा प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई। इस कारण दिनभर चौगान मैदान में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
नागरिकों को मैदान में जाने की इजाजत नहीं दी गई। गौरतलब है कि इससे पूर्व जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से विभिन्न प्रकार के आवश्यक कदम उठाए गए हैं। शिक्षण संस्थानों को पहले से ही बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
धारा 144 को लागू कर लोगों के किसी भी सार्वजनिक स्थल पर एकत्रित होने पर भी पाबंदी लगाई गई है। इस सब के बाद भी क्षेत्र में कोरोना वायरस के फैलने का डर लगातार बना हुआ है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन भी पूरी से अलर्ट पर है। और वह कोरोना वायरस से बचाव की जंग में अपनी पूरी ताकत झोंक रहा है। ताकि कोरोना वायरस से बचाव के लिए किए जा रहे उपायों में कोई भी चूक न रहे।
विज्ञापन
बुधवार को अब किश्तवाड़ के ऐतिहासिक चौगान को भी लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। क्योंकि हर दिन चौगान में काफी संख्या में लोग विश्राम करने व टहलने के आते है। जिससे कोरोना फैलने का डर बना हुआ था।