फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus, 40 thousand dogs cows and calves are not getting food in jammu

कोरोनाः बेजुबानों पर इंसानियत दिखाने का वक्त...40 हजार कुत्तों, गाय और बछड़ों को खाने के लाले

Mon, 23 Mar 2020 10:56 AM IST
प्रशांत कुमार संजीव दुबे
संजीव दुबे Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 23 Mar 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus, 40 thousand dogs cows and calves are not getting food in jammu
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

देश दुनिया की तरह जम्मू में भी कोरोना वायरस का खौफ दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा हैं। पिछले कई दिनों से ढाबों से लेकर खाने पीने की रेहड़ियां, होटल बंद हैं।  सब्जी मंडी तक बंद हैं। सड़कों पर लोगों की भीड़ कम हो गई हैं। ऐसे में जम्मू शहर में आवारा कुत्तों के अलावा गाय और बछड़ों को खाने के लाले भी हो गए हैं।

विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के अनुसार जम्मू शहर में 40 हजार कुत्ते सड़कों पर आवारा घूमते हैं। इसी तरह 250 से 300 गाय, बछड़े और बैल भी हैं। गाय और बछड़े और बैलों को सब्जी मंडी व अन्य स्थलों पर खाने पीने का सामान उपलब्ध हो जाता हैं। वहां पर ज्यादा एकत्रित रहते हैं। वहीं आवारा कुत्तों की बात करें तो वह ढाबों व खाने पीने के सामान की बिक्री वाली रेहड़ियों के आसपास घूमते हैं ताकि और उन्हें वहां से पेट भरने लायक वस्तुएं भी उपलब्ध होती रहती हैं।
विज्ञापन

 

जानवरों के प्रति लोगों को हमदर्दी दिखाने की जरूरत- नगर निगम

पिछले कुछ दिनों से हालात बदलने से इन बेजुबानों को खाने के लिए वस्तुएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में वह रात के समय वाहनों के पीछे इस आशा से भाग रहे हैं कि उन्हें कुछ खाने को मिल जाए।

नगर निगम के वेटरनरी अफसर डॉ. जफर के अनुसार जानवरों के प्रति लोगों को हमदर्दी दिखाने की जरूरत है। लोगों को घर में अगर खाना बचा हो या फिर खासतौर से जानवरों के लिए खाना बनाकर इनको देना चाहिए ताकि बे जुबान जानवरों का भी पेट भरा रहे।

दरअसल अब वक्त जानवरों के प्रति इंसानियत दिखाने का भी आ गया है। उनके अनुसार अगर लोग इस संबंध में इंसानियत नहीं दिखाएंगे तो आवारा जानवरों के हिंसक होने का भी खतरा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed