फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus 199 infected found in the state including CMO Rajori and doctor

जम्मू-कश्मीर: सीएमओ राजोरी और डॉक्टर समेत प्रदेश में 199 संक्रमित मिले, खतरा बढ़ा

Tue, 04 Jan 2022 11:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 04 Jan 2022 11:09 PM IST
सार

जिला जम्मू में कोरोना के तेजी से मामले बढ़ रहे हैं और यहां चौबीस घंटे में 58 संक्रमित मिले। चिंता यह है कि यह सभी मामले स्थानीय स्तर के हैं, यानी सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का प्रसार बढ़ रहा है। राहत यह है कि पिछले चौबीस घंटे में किसी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। 

विज्ञापन
coronavirus 199 infected found in the state including CMO Rajori and doctor
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण का तेजी से प्रसार हो रहा है। प्रदेश में मंगलवार को सीएमओ राजोरी, सीएमओ कार्यालय जम्मू में कोविड परीक्षण वोडल अधिकारी (डॉक्टर) सहित 199 लोग संक्रमित मिले हैं। कोविड देखभाल प्रबंधन में जुटा चिकित्सा स्टाफ दोबारा संक्रमण की चपेट में आने लगा है।
विज्ञापन


जिला जम्मू में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं और यहां चौबीस घंटे में 58 संक्रमित मिले। चिंता यह है कि यह सभी मामले स्थानीय स्तर के हैं, यानी सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का प्रसार बढ़ रहा है। राहत यह है कि पिछले चौबीस घंटे में किसी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। 
विज्ञापन


जम्मू जिला में तेजी से सक्रिय मामलो में बढ़ोतरी हो रही है, यहां मौजूदा मामले 394 पहुंच गए हैं। इसी जिले में अब तक सर्वाधिक 1157 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। राजधानी श्रीनगर में 62 नए संक्रमित मामले मिले हैं, इसमें 54 स्थानीय और 8 यात्री शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बडगाम में 14 मामले मिले हैं। प्रदेश में दोनों राजधानी के साथ अन्य कुछ जिलों में संक्रमण का प्रसार बढ़ रहा है। जिला रियासी, शोपियां में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला है। प्रदेश के सक्रिय मामलों में उछाल आकर यह 1541 पहुंच गए हैं। अब तक जम्मू-कश्मीर में 4530 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। मंगलवार को प्रदेश में 156 संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed