J&K Corona Virus Live Update: कश्मीर में 22 साल का लड़का पाया गया संक्रमित, दिन का तीसरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से जम्मू-कश्मीर भी अछूता नहीं है। लगातार बढ़ रहे संक्रमण के मामलों को रोकने के लिए जम्मू-कश्मीर में 31 मार्च तक लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। इस दौरान अखबार, किराना, दूध, सब्जी और दवा की दुकानों के अलावा अन्य सभी कारोबार और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। केंद्र शासित लद्दाख के लेह व कारगिल में भी लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर में कोरोना से संबंधित हर खबर आपके लिए मायने रखती है। यहां एक साथ पढ़ें हर अपडेट-
कश्मीर संभाग के बारामुला में कोरोना वायरस का एक नया मामला सामने आया है। इसके साथ ही कश्मीर संभाग में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या चार हो गई है। वहीं केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या सात हो गई है। ताजा मामला घाटी के बारामुला से सामने आया है। यहां 22 साल का लड़का कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है। उसे मेडिकल कॉलेज बारामुला में भर्ती कराया गया है। इससे पहले आज यानी कि मंगलवार को ही जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में कोरोना वायरस के दो पॉजिटिव मामले सामने आए थे।
जम्मू-कश्मीर में 7 और लद्दाख में 13 मामले
श्रीनगर में कोरोना वायरस के दो, बारामुला में एक और नया पॉजिटिव मामले सामने आने से जम्मू-कश्मीर में अब कोरोना वायरस के सात पॉजिटिव मामले हो गए हैं, जिनमें से तीन जम्मू में और चार कश्मीर संभाग के हैं। वहीं लद्दाख में अबतक 13 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हो चुकी है। उधर, कश्मीर के पहले मामले में संक्रमित पाई गई महिला का सफलतापूर्वक इलाज किया गया है।
Complete lockdown has been imposed in the Union Territory of Jammu and Kashmir as a precaution against Coronavirus; Visuals from Srinagar pic.twitter.com/BAZX7xIlNS
— ANI (@ANI) March 24, 2020
वहीं लॉकडाउन के बीच आज यानी कि मंगलवार को जम्मू शहर सहित संभाग के कई हिस्सों में हुई बारिश के चलते सड़कों पर और भी सन्नाटा है। सुबह तड़के शुरू हुई बारिश जोकि अभी भी जारी है, इसके चलते लोग घरों में ही कैद हैं।
कल से नवरात्र शुरू, लोग घरों में कलश स्थापना और पूजा-पाठ की तैयारी करने में जुटे
दुकानें और बाजार बंद हैं, कई चौराहों पर तारबंदी भी की गई है। कुछ मार्गों पर बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। साथ ही पूछताछ व चेकिंग के बाद ही छोटे वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। इनमें बिक्रम चौक, जीवल चौक, आईआईएम चौराहे के पास तारबंदी की गई है। वहीं कल से नवरात्र शुरू हो रहे है, लेकिन मंदिर बंद हैं, लोग घरों में कलश स्थापना और पूजा-पाठ की तैयारी करने में जुट गए हैं।
उधर, संभाग के चिनैनी कस्बे के मुख्य चौक पर बड़े वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए तारबंदी की गई है। इस बीच इलाके में हो रही बारिश के बीच सुरक्षाकर्मी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। वहीं मुख्य बस स्टैंड इलाके में दुकानें बंद है, सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
उधर, जम्मू संभाग के सांबा जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप को खत्म करने के लिए प्रशासन की ओर से भी सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला प्रशासन की ओर से कई इलाकों में दवा का छिड़काव किया गया।
वहीं संभाग के ही विश्नाह इलाके में भी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। अधिकारियों की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही इलाकों में दवा का छिड़काव का काम भी जोरों पर है।
वहीं श्रीनगर में सबसे पहले सामने आए कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज का इलाज सफल हुआ है। यह जानकारी श्रीनगर जिला उपायुक्त ने दी।
Srinagar's first #COVID19 positive case successfully treated, reports Director SKIMS (Sher-I-Kashmir Institute of Medical Sciences): Shahid Choudhary, District Magistrate (DM), Srinagar, Jammu and Kashmir (File pic) pic.twitter.com/MfjglbFCFF— ANI (@ANI) March 24, 2020