{"_id":"6430748b4176d6bb7b0bfb14","slug":"corona-virus-hype-samba-news-c-10-jam1008-87443-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिश्नाह अस्पताल में कोरोना के 3 मामले आने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिश्नाह अस्पताल में कोरोना के 3 मामले आने से दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर ने संक्रमितों को होम क्वारंटीन रहने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। उपजिला अस्पताल में शुक्रवार को तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए जाने पर क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। इन तीनों को डॉक्टरों ने घरों में ही क्वारंटीन रहने को कहा है। साथ ही सभी एसओपी का पालन करने की हिदायत दी है।
जानकारी के अनुसार उपजिला अस्पताल में उपचार के लिए आए तीन लोग कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। डाक्टर ने उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया। बताया जा रहा है कि तीनों कोरोना संक्रमित लोग गांव बजीरू चक्क, सेहोड़ा और बाड़ी ब्राह्मणा के हैं। इनमें एक 14 वर्षीय किशोरी, एक 23 वर्षीय युवक और एक 42 वर्षीय महिला शामिल है। शुक्रवार को सरकारी अवकाश था और छुट्टी के दिन कम लोग ही इलाज के लिए अस्पताल आए थे। लेकिन, छुट्टी के दिन तीन मामले आना चिंता का विषय बना हुआ है।
वहीं, बीएमओ शमीम चौधरी व डॉ. राजीव भगत का कहना है कि बिश्नाह उपजिला अस्पताल में कोरोना को लेकर हर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। समय को देखते हुए अस्पताल इस महामारी से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।