फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corona virus, Army launches awareness campaign in Ladakh

कोरोना वायरसः सेना ने लद्दाख में शुरू किया जागरूकता अभियान

Sun, 23 Feb 2020 11:11 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 23 Feb 2020 11:11 AM IST
सार

लेह में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज मिलने के बाद सेना ने लद्दाख और कश्मीर घाटी में लोगों को इस बारे में जागरूक करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Corona virus, Army launches awareness campaign in Ladakh
कोरोना वायरस

विस्तार

लेह में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज मिलने के बाद सेना ने लद्दाख और कश्मीर घाटी में लोगों को इस बारे में जागरूक करना शुरू कर दिया है। इसके लिए लेह स्थित एसएनएम अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती नुब्रा निवासी 36 वर्षीय मरीज की सेहत पर नियमित नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि निमोनिया और एक्यूट रेसप्रेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम से पीड़ित होने के कारण उसके लक्षण कोरोना वायरस के लक्षणों से मिलते हैं। मरीज के सैंपल की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
विज्ञापन


लेह में तैनात सेना की यूनिटों में कोरोना को लेकर एहतियातन अलर्ट किया गया है। सेना ने अपने स्तर पर इस बीमारी के बाबत आम लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। इसके लिए सेना लोगों के बीच जा रही है। चीन की सीमा से सटे लेह में स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में सेना भी तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लद्दाख स्वास्थ्य निदेशक ने कही ये बात

स्वास्थ्य निदेशक लद्दाख डॉ. फुंतसोग अंगुचुक के अनुसार एसएनएम अस्पताल लेह में फ्यांग गांव निवासी जिस 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है, वह पलमोनरी ट्यूबरक्लोसिस से पीड़ित था। उसे खांसी, सांस लेने में तकलीफ और बुखार की शिकायत होने पर 27 जनवरी को अस्पताल में भर्ती किया गया था।

इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मरीज व उसके परिवार के सदस्यों का हाल ही में लद्दाख से किसी अन्य जगह जाने का कोई जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed