फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

24 घंटे में घगवाल में कोरोना के तीन तीन मामले मिले

विज्ञापन
corona virous
सांबा। जिले में गत दिवस कस्बा घगवाल से ही कोरोना तीन मामले संक्रमित मिले हैं। एक पुलिस आईआरपी के एएसआई कोरोना संक्रमित होने के मामले से स्वास्थ्य विभाग उनके संपर्क में आने वालों की सूची बना रहा है। बताया गया है कि उक्त एएसआई एक क्वारंटीन केंद्र पर तैनात है। उसके कंधों पर दो क्वारंटीन केंद्रों की जिम्मेदारी है। वहीं एक महिला दिल्ली से घगवाल पहुंची थी। उसकी रिपोर्ट गत शाम पॉजिटिव निकली। उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। घगवाल के ही रंधवाल में एक व्यक्ति मुंबई से चुपके से घर पहुंच गया। उसे स्थानीय लोगों ने घगवाल में पहुंचाया है। उसकी रिपोर्ट भी गत शाम पॉजिटिव आई है। उसे भी घगवाल के कोविड-19 अस्पताल में रखा गया है। संवाद
विज्ञापन

-------------
क्वांरटीन केंद्र की हालत पर रोष, गंदगी का बना हुआ आलम
संवाद न्यूज एजैंसी
सांबा। कोरोना की रोकथाम के लिए दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को क्वांरटीन करने के लिए बनाए गए केंद्रों की बदहाल स्थिति से उनमें रखे गए लोग काफी परेशान हैं। उनक कहना है कि क्वारंटीन केंद्रों में गंदगी है। स्वस्थ व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित हो सकता है।
विज्ञापन

गत दिवस पंजाब के सेना क्षेत्र से आए एक दंपती ने बताया कि उनके साथ उनकी 13 दिन की बच्ची जो गर्मी से बेहाल हो रही थी। जिला प्रशासन की ओर से तैनात कर्मियों ने उनकी एक नहीं सुनी। शाम सात बजे तक वह आश्रम में इधर-उधर चक्कर काटते रहे। बाद में एक डॉक्टर ने उनकी समस्या सुनी तो उन्हें होम क्वांरटीन किया गया। जवकि सेफ जोन से आ रहे सैनिक जवान को प्रशासनिक क्वांरटीन केंद्र भेज दिया गया। महिला ने उन्हें बताया कि वह पहले ही सैनिक क्षेत्र में थे। मेरा आपरेशन हुआ है। मेरी देखभाल के लिए कोई नहीं है, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के अनुसार प्रशासन के कुछ कर्मचारियों ने गलत व्यवहार किया और उन्हें परेशान किया गया। नन्हीं बच्ची को लेकर महिला गर्मी में बेहाल होती रही, लेकिन उसकी किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। उधर क्वारंटीन केंद्रों में पहुंचे कुछ सेना के जवानों ने बताया कि उन्हें देख कर काफी आश्चर्य हुआ कि जहां उन्हें ठहराया जा रहा है वहां गंदगी की भरमार है। कमरे का बुरा हाल है। शौचालय में गंदगी इस तरह से फैली है जैसे कभी सफाई नही की गई हो। सेना के जवानों के अनुसार वह तो ठीक-ठाक आ रहे हैं, लेकिन क्वारंटीन केंद्रों से उन्हें कोरोना संक्रमित होने का खतरा बना हुआ है।
राधास्वामी आश्रम में तैनात कुछ कर्मचारियों के अनुसार जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। जैसा उन्हें आदेश आता है उन्हें करना पड़ता है।
--------------
पत्रकार सहित स्वास्थ्य टीम के छह सदस्यों को जांच के लिए जम्मू भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। कोविड-19 की महामारी से लोगों को बचाने में जुटे एक पत्रकार सहित अरनिया स्वास्थ्य विभाग की टीम के छह सदस्य भी कोरोन संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। मंगलवार को इन सभी को जांच के लिए जम्मू के गांधीनगर स्थित अस्पताल में भेजा गया। जांच के बाद लौटे सभी अपने कार्य में जुट गए।

डॉक्टर रोहित के अनुसार कोविड-19 की महामारी को रोकने के लिए पीएचसी अरनिया में छह सदस्यों की टीम बनाई गई है, जिस पर बीएमओ बिश्नाह के आदेश पर मंगलवार को सभी को एंबुलेंस से जांच कराने के लिए जम्मू के गांधीनगर अस्पताल जाने को कहा गया था। वही एक पत्रकार भी लगभग हमारे साथ रहता था, उन्हें भी जांच के लिए साथ ले जाया गया। टीम सहित इनकी भी सैंपलिंग जरूरी थी ताकि संक्रमित होने की शंका को स्पष्ट किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed