{"_id":"5eb838db8ebc3e905e2bb875","slug":"corona-virous-samba-news-jmu2096537195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलाहकार ने जांची क्वांरटीन केंद्र की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलाहकार ने जांची क्वांरटीन केंद्र की व्यवस्था
विज्ञापन
उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू के सलाहकार फारूक अहमद खान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा/ विजयपुर। जिले के ठंडी खुई स्थित राधास्वामी आश्रम में बनाए गए क्वारंटीन केंद्र का रविवार को उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने दौरा किया। उन्होंने प्रशासन की ओर से किए जा गए प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने संगरोध प्रक्रिया, नमूना संग्रह प्रक्रिया, अन्य जिले के व्यक्तियों को भेजने और समग्र प्रशासनिक प्रबंधन की स्थिति का निरीक्षण भी किया।
सलाहकार ने आश्रम से अन्य जिलों उधमपुर, रियासी, कुलगाम के 1300 लोगों को अपने-अपने जिलों में भेजे जाने के लिए उपस्थित बसों की लंबी कतार में यह सुनिश्चित किए जाने बारे में उचित दूरी, मास्क, सैनिटाइजर, भीड़ को रोकना, सैंपल कलेक्शन की प्रक्रिया को भी सहज बनाने का निर्देश दिया। सलाहकार ने पंजीकरण की प्रक्रिया का निरीक्षण किया, एक घोषणा पत्र में यात्रा के इतिहास जैसे मूल और गंतव्य, चिकित्सा स्वास्थ्य की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने राधा स्वामी आश्रम में भोजन, पानी, बिस्तर, दवाइयों और अन्य आवश्यकताओं की उपलब्धता के बारे में पूछताछ की और आश्वासन दिया कि हर संभव सहायता उन्हें उपलब्ध कराई जाएगी।
एक आधिकारिक हैंड आउट में बताया गया कि 28 अप्रैल से अन्य जिले के व्यक्तियों की रिपोर्टिंग आश्रम में आनी शुरू हो गई थी, जिसमें से 18142 व्यक्तियों को पंजीकरण और अलगाव के बाद उनके जिले में भेज दिया गया है। व्यक्तियों का नमूना भी तीन मई से शुरू हो गया है और 1656 व्यक्तियों का नमूना अब तक एकत्र किया गया है। समय-समय पर जारी उचित दिशा-निर्देशों का सही पालन किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्वांरटीन केंद्रों पर सुविधाओं को हर संभव तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा, क्योंकि लोगों की उचित देखभाल और सुरक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकता है। बाद में सलाहकार खान ने मीटिंग हॉल में जिले सांबा के सभी अधिकारियों के साथ एक बैठक की।
विज्ञापन
इस मौके पर कमिश्नर सचिव जल शक्ति विभाग अजीत कुमार साहू, उपायुक्त रोहित खजूरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शक्ति पाठक, एडीसी विकास गुप्ता, एसडीएम सीपी कोतवाल के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।