फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

बीएसएफ ने गरीब परिवारों में बांटा राशन

विज्ञापन
corona virous
सांबा जिला के पंजटीला मे बीएसएफ कैंप मे गरीबो को राशन देते बीएसएफ अधिकारी - फोटो : SAMBA
सांबा। कोरोना वायरस के चलते किए गए लॉकडाउन से कई मजदूर परिवार रोजी रोटी को लेकर तरस रहे हैं। बीएसएफ ने पहल कर सीमावर्ती गांवों से ऐसे गरीब परिवारों को चिह्नित कर उन्हें मुख्यालय में राशन बांटा। बीएसएफ के डीआईजी सुखदेव राज, 173वीं वाहिनी के कमांडिंग अधिकारी एसएस राठौर ने 250 परिवारों में 22 किलो प्रत्येक परिवार को राशन दिया। इसमें आटा, चावल, सरसों तेल, हल्दी, मिर्च, नमक शामिल है।
विज्ञापन

डीआईजी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा की निगरानी के लिए तैनात बीएसएफ के जवानों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। प्रत्येक जवान को मास्क व सैनिटाइजर दिया गया है। जब भी उन्हें हथियार लेकर बंकर में जाना होता है तो हथियार को सैनिटाइज किया जाता है। जवानों को हेडक्वार्टर आने जाने से मना कर दिया गया है। लॉकडाउन का पूरा पालन किया जा रहा है। मास्क भी बीएसएफ की ओर से ही तैयार किए जा रहे हैं। सीमा पर तैनात जवानों का ध्यान रखा जा रहा हैै। सामाजिक दूरी का भी पूरा पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

सरकारी राशन सिर्फ बीपीएल को दिया जाए
विजयपुर। कांग्रेस नेता एवं सांबा जिला उपप्रधान बबल गुप्ता ने उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू से मांग की कि सरकारी राशन डिपो पर जो राशन दिया जा रहा है उसके तहत सिर्फ गरीब और बीपीएल को ही दिया जाए। क्योंकि वहां पर कुछ धनाढ्य लोग भी इसका लाभ उठा रहे हैं। वह यहां प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मेडिकल शॉप का समय सुबह 8 से शाम 8 बजे तक खोलने का रखा जाए। क्योंकि जब कोई बीमार दवाई लेने आता है तो मेडिकल शॉप बंद मिलती है, जिस कारण परेशानी होती है। प्रेसवार्ता में कांग्रेस सेवादल के सांबा जिला प्रधान राज कुमार भगत भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विजयपुर। लॉकडाउन के चलते गरीब, लाचार, बीमार लोगों को जरूरी सामग्री की कमी न हो, इसके लिए क्षेत्र के संगठनों, राजनीति, नगरपालिका अध्यक्ष, पार्षदों की तरफ से लोगों के घरों तक खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष दीपक कुमार, भाजपा नेता पवन बख्शी, पार्षद रवि शर्मा, राजन शर्मा, पुलिस लोगों के घरों व झुग्गी झोपड़ी में खाद्य सामग्री दे रहे हैं। उधर पुलिस अधिकारी, एसडीएम चंद्र प्रकाश कोतवाल मंगलवार को अपनी टीम के साथ विजयपुर और आसपास का दौरा किया और लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी। संवाद
प्रशासनिक अफसरों ने क्वारंटीन वार्ड का किया दौरा
सांबा। जिले के विभिन्न स्थानों में बनाए गए क्वारंटीन केंद्रों का मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने जायजा लिया। केंद्रों में रखे गए मरीजों को पेश आ रही समस्याएं सुनीं। एसीआर कुलभूषण खजूरिया ने क्वारंटीन केंद्र नड व दियानी का दौरा कर वहां रखे लोगों से मुलाकात कर उन्हें हर प्रकार की सहायता देने का आश्वासन दिया। खजूरिया के अनुसार की उन्हें समय पर खाना उपलब्ध कराया जा रहा है। सामाजिक दूरी का भी खास ख्याल रखा जा रहा है। संवाद

पूर्व विधायक ने बांटा लोगों में राशन
बाड़ी ब्राह्मणा। कार्थोली और ध्यान सर में पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश गंगा ने झुग्गी झोपड़ी के लोगों को राशन वितरित किया। उन्होंने लगभग डेढ़ सौ परिवारों को राशन दिया। पूर्व विधायक के साथ एसडीपीओ और थाना प्रभारी भी मौजूद थे। पूर्व विधायक ने कहा कि संकट की इस घड़ी में जहां पूरा भारत कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है वहीं अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों को आ रही परेशानियों से वह भी रूबरू हो रहे हैं। इस मौके पर ब्लाक के प्रधान अतरेश दत्ता, भाजपा नेता जयराम शर्मा और पंचायत कार्थोली अपर के सरपंच तरसेम सिंह मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed