फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

सांबा में कोरोना के 74 संदिग्ध

विज्ञापन
corona virous
विजयपुर में समाजसेवक समग्री वांटे हुऐ
सांबा। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन काफी सतर्क है। कोरोना संदिग्ध लोगों की पूरी तरह से जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार जिले में कुल 72 कोरोना संदिग्ध हैं। 4 लोगों को घरों में ही क्वारंटीन किया गया है। 15 लोग अस्पताल में हैं, वहीं 200 से अधिक राधास्वामी आश्रम में ठहरे हैं। अच्छी ख़बर है कि जिले में कोई पॉजिटिव मामला नहीं सामने आया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन से लोगों तक जरूरी सामान की कमी न हो इसके लिए आरएसएस ने लोगों के घरों तक खाद्य सामान की आपूर्ति करना शुरू कर दिया है। इसके चलते संघ सदस्य लोगों के घरों व झुग्गी झोपड़ी में जाकर खाद्य सामान दिया। स्वयंसेवक सुग्रीव सिंह ने बताया कि उन्होंने 150 परिवारों को राशन वितरित किया है और 2500 के करीब मास्क भी दिए।
विज्ञापन

----
फोटो
लोगों को दिया जरूरत का सामान
विजयपुर। लॉकडाउन के चलते क्षेत्र के तमाम मंदिर नवरात्र के चौथे दिन भी बंद रहे। मंदिर परिसर में पुजारियों के अलावा कोई नजर नहीं आया। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। हर आने जाने वालों से पूछताछ की। डीएसपी, लभ करण, थाना प्रभारी अर्जुन सिंह लोगों से अपील कर रहे हैं कि बाहर न निकलें। दूसरी तरफ समाजसेवक उधम सिंह ने शनिवार को जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री दी। उन्होंने झुग्गी झोपड़ी के लोगों को राशन, मास्क दिए। इस मौके पर सुमित जंडियाला, विकरांत महाजन, विक्का चौधरी, गौरव महाजन, इशान महाजन, सोमू चौधरी, करण सिंह, मिंटू, कन्हैया आदि मौजूद रहे। साहिब बंदगी आश्रम की सहायता से पुलिस ने करीब पांच सौ लोगों को नाश्ता दिया। इस मौके पर एसडीएम एसडीपीओ, तहसीलदार रामगढ़ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
रामगढ़। लॉकडाउन के चलते सीमावर्ती क्षेत्र में उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। बिना वजह से घूमने वाले युवाओं को नंदपूर चौक के बीच में उठक बैठक कराई। पुलिस ने कहा कि 14 अप्रैल तक कोई भी बिना काम के घर से बाहर नहीं निकले। दूसरी तरफ ब्लाक के चेयरमैन दर्शन सिंह और पुलिस ने लोगों को खाने पीने का सामग्री दी। संवाद
-----
फोटो
बाड़ी ब्राह्मणा में राशन बांटने का काम जारी
बाड़ी ब्राह्मणा। कोरोना वायरस के चलते बाड़ी ब्राह्मणा में राशन बांटने का काम प्रशासन और अलग-अलग संस्थाओं की तरफ से निरंतर जारी है। शनिवार को प्राइमरी स्कूल कार्थोली में जो बच्चों को मिड-डे मील का राशन दिया गया है। राशन का आवंटन स्कूल कमेटी और थाना प्रभारी की देखरेख में हुआ। दूसरी ओर वार्ड-10 के पार्षद प्रवीण कुमार ने जरूरतमंद परिवारों को आटा, चावल, दालें, न्यूट्री और कई जरूरी सामग्री का वितरण किया। दूसरी तरफ सेवा भारती और एमसी बाड़ी ब्राह्मणा ने वार्ड-3, 6 और 7 में राशन बांटा। चेयरमैन पूर्ण चंद ने कहा कि यह कोशिश निरंतर जारी रहेगी। इस मौके पर सतीश गुप्ता, सुनील कुमार, मनोहर लाल तिलक राज, रवि शर्मा, तरसेम लाल और पार्षद पवन बख्शी मौजूद रहे। संवाद

------
25 मार्च को आइसोलेशन पर रखे संदिग्ध की रिपोर्ट बी नेगेटिव
बाड़ी ब्राह्मण। बड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र से 25 मार्च को एक युवक जो पुलिस की नजर में संदिग्ध था। मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने उसे सुबली क्षेत्र से पकड़ लिया था और जिला अस्पताल सांबा में आइसोलेशन पर रखा था। शनिवार को उसकी रिपोर्ट भी करोना मामले में नेगेटिव पाई गई है। इससे क्षेत्र वासियों के लिए राहत की सांस है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed