फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

इलेक्ट्रॉनिक, कपड़ा ,कॉस्मेटिक,हार्डवेयर आदि के दुकानदारों को भी दुकानें खोलने का समय दे प्रशासन

विज्ञापन
corona virous
आरएस पुरा/ मीरां साहिब। उपजिले के इलेक्ट्रॉनिक, कपड़ा, कॉस्मेटिक, हार्डवेयर आदि के दुकानदारों ने दुकानें खोलने की अनुमति दिए जाने की प्रशासन से मांग की है। दुकानदारों का कहना है कि लॉकडाउन के चलते दुकानें बंद रहने से उनका कारोबार बंद बड़ा है और उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है। दुकानें खुलने से उन्हें भी कुछ राहत मिल सके।
विज्ञापन

आरएस पुरा बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा ने कहा कि तीसरे लॉकडाउन के चलते लगभग दो माह से उनकी दुकानें बंद होने से कारोबार भी बंद है, जिसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दूसरे जिलों में समय सारणी तय की गई है उसी प्रकार आरएस पुरा प्रशासन भी तय करे। मीरां साहिब बाजार कमेटी के प्रधान चौधरी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि इन दुकानों पर कार्य करने वाले दूसरे लोग भी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि हफ्ते में तीन दिन तक चार घंटे दुकानें खोलने का समय दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed