फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

लंगर लगा लोगों में खाना वितरित करते स्वामी प्रकाशानंद

विज्ञापन
corona virous
ヤरामेश्वर धाम गीता भवन में खाना प्राप्त करते हुए भक्तजनヤ - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। रमेश्वर धाम गीता भवन की तरफ से लंगर लगाकर काफी संख्या में लोगों को खाना वितरित किया गया। स्वामी प्रकाशानंद की अध्यक्षता में लगाए गए लंगर में काफी संख्या में प्रवासी मजदूर पहुंचे। इसमें स्थानीय लोग भी सहयोग दे रहे हैं। स्वामी जी ने बताया कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए रामेश्वर धाम गीता भवन की तरफ से रोजाना लंगर की व्यवस्था की जा रही। इस मौके पर बलविंदर कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन

-----
ग्रामीण क्षेत्र के लोग कर रहे सैनिटेशन
आरएस पुरा। पंचायत चक आगरा में बुधवार को सैनिटेशन अभियान चलाया गया। सरपंच सपना देवी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान बीडीसी चेयरमैन तरसेम कुमार शर्मा मुख्य तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान घर-घर दवाई का छिड़काव किया गया और लोगों को जागरूक किया गया कि वह घरों को साफ सुथरा रखें। अब तक 16 पंचायतों को सैनिटाइज किया जा चुका है और जो पंचायतें रह चुकी हैं उन्हें भी जल्द सैनिटाइज किया जाएगा। इस मौके पर मोहन लाल शर्मा, नायब सरपंच रंगनाथ, पूर्व सरपंच जगदीश राज, लवली शर्मा तथा विनोद चौधरी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

------
गोदवा पंचायत के सरपंच ने बांटे मास्क
आरएस पुरा। पंचायत गोदवा के सरपंच सरताज सिंह लाडा ने बुधवार को पंचायत के अधीन गांव में लोगों के घरों में मास्क वितरित किए। इस दौरान उन्होंने लोगों को घरों में रहने के लिए कहा, ताकि कोरोना वायरस को फैलने रोका जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सेना ने प्रवासी श्रमिकों की झुग्गियों में बांटा खाना
अरनिया। सेना के जवानों ने सबका पेट भरने का जिम्मा निभाते हुए कस्बे में रह रहे प्रवासी राज्यों के श्रमिकों को खाना वितरित किया। इसकी अगुवाई कर रहे 157 टीए बटालियन के मेजर रवि बिष्ट ने बताया कि कोरोना के चलते निर्माण सहित तमाम कार्य बंद हैं, जिससे हर रोज कमा कर अपना और परिवार को पेट भरने वाले मजदूर को काफी मुश्किल हो रही है, जिसको लेकर बुधवार को करीब पचास श्रमिकों को खाना बांटा गया है। संवाद
------
शादी समारोह पर भी कोरोना का साया
परगवाल। कोरोना ने हर तरफ कहर बरपा रखा है। अप्रैल माह में होने वाले शादी समारोह पर भी कोरोना का छाया पड़ता नजर आ रहा है। शुभ मुहूर्त को अभी चंद दिनों का समय है, लेकिन शादियों के लिए मुहूर्त निकलवा चुके लोगों में असमंजस है। गांव सजवाल के महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वह अपने बेटे के मुंडन के लिए मुहूर्त निकलवा चुके हैं। वह उसके लिए पैलेस भी बुक कर चुके हैं। अब उनको यह समझ नहीं आ रहा है कि अब वह क्या करें। क्योंकि जिस तरह से कोरोना तेजी से बढ़ रहा है उनको नहीं लगता कि तब तक हालात सामान्य हो पाएंगे। ज्ञात रहे 13 अप्रैल के बाद शादी समारोह के लिए शुभ मुहूर्त माना जा रहा है। संवाद
------
वृद्ध आश्रम सेवा समिति की तरफ से बांटा गया राशन
अखनूर। लॉक डाउन से प्रभावित अक्षम लोगों की मदद के लिए वृद्ध आश्रम सेवा समिति ने बुधवार को म्यूनिसिपल कमेटी के सुरिंदर शर्मा को राशन सौंपा। जिसे बाद में पार्षदों के सहयोग से बांट दिया गया। महामंडलेश्वर रामेश्वर दास, पूर्व विधायक राजीव शर्मा के अलावा पार्षद करण सिंह, कुलदीप राज, संजय सराफ आदि मौजूद रहे। संवाद
------
लॉकडाउन से मवेशियों को खाने की किल्लत
अखनूर। कोरोना से लॉकडाउन के कारण सबसे ज्यादा परेशानी लावारिस मवेशियों को हो रही है। इससे पशुपालकों और गौशाला संचालकों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। बाजारों में चारा नहीं मिलने पर मजबूरन मवेशियों को चरना पड़ा है। कस्बे में कई सामाजिक संगठन और लोग मवेशियों को चारा डाल रहे हैं। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र में चारे की कम समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे के सटे गांव गुडा बंदरगाह स्थित त्रिमूर्ति गौशाला में चारा खत्म होने पर गायों को चरने के लिए जंगल के आसपास ले जाना पड़ता है। यहां 26 गाय हैं, जिन्हें प्रतिदिन चार क्विंटल चारे की आवश्यकता है। बाजार से चारा नहीं मिलने पर परेशानी हो रही हैं। संचालक रवि वर्मा ने बताया कि गौशाला में करीब 26 गाय है जिस पर कभी भी गाय के पालन पोषण के लिए समस्या नहीं आई। समय पर बाजार से सूखा चारा मिल जाता था। मगर लॉकडाउन से बाजारों में सूखा चारा नहीं मिलने पर समस्या है। संवाद
------
जरूरतमंदों की मदद को आगे आ रहे लोग
ज्यौड़ियां। कोरोना से मुकाबला करने के लिए छंब तथा तहसील ज्यौड़ियां के लोग मदद में पीछे नहीं हैं। हर कोई एक दूसरे की मदद करने में लगा है।
बुावार को पलांवाला के मोहल्ला टीसीपी निवासी सेवानिवृत्त सुबेदार गुलबदन सिंह भाऊ ने पेंशन से 15 परिवारों के लिए चौकी प्रभारी को राशन सौंपा। खौड़ में राज कुमार ने 3100 रुपये और सुनील शर्मा ने पांच हजार रुपये, सुखदेब सिंह को प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए। पब्लिक ज्वांइट एक्शन कमेटी की तरफ से मजदूरी के लिए राहत सामग्री झुग्गियों और घरों में पहुंचाई जा रही। कमेटी के प्रधान अमृत भूषण बाबा भारती ने बताया की हमें लोगों से सहयोग मिला है। सेवानिवृत्त कैप्टन चैन सिंह निवासी नरयाणा ने पेंशन से 11000 रुपये पीएम राहत कोष में दिए। पंचायत मट्टू के सरपंच स्वर्ण सिंह मन्हास तथा नायब सरपंच कुलबीर सिंह ने बताया कि सभी सात वार्डों के लोग भी प्रधानमंत्री राहत कोष में पैसे देने के लिये पचास हजार के करीब जमा किए हैं। संवाद

-------
कोरोना संदिग्ध का मामला तत्काल संज्ञान में लाया जाए
अखनूर। कस्बे के केमिस्ट शॉप मालिकों के साथ बुधवार एसडीपीओ कार्यालय में बैठक हुई। एसडीपीओ अजय शर्मा ने कोरोना से बनी स्थिति पर केमिस्टों को दिथा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए एक समय में दुकान के अंदर केवल एक ग्राहक को अनुमति दी जाए। यदि कोई व्यक्ति कोरोना के लक्षण के साथ दुकान पर आता है, और डॉक्टर के पास जाने से बच रहा है तो ऐसे मामले को तुरंत संज्ञान में लाया जाए। सभी दुकानें पर्याप्त मात्रा में हैंड सैनिटाइजर, दास्ताने, मास्क का उपयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed