फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous problem

अमरनाथ यात्रा रद्द होने के बाद अब बढ़ सकती हैं पाबंदियां

विज्ञापन
corona virous problem
जम्मू। अमरनाथ यात्रा रद्द होने के बाद कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जिला प्रशासन सख्त आदेश लागू कर सकता है। इसमें कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लंबी अवधि के लिए पाबंदियां लगाई जा सकती हैं। शहर के कई इलाके पहले से कंटेनमेंट/रेड जोन श्रेणी में आ चुके हैं। यहां लाकडाउन जारी है। पॉजिटिव मामलों में लगातार बढ़ोतरी से रेड जोन क्षेत्रों को बढ़ाया जाना जारी है। शहर के विभिन्न रेड जोन क्षेत्रों में तारबंदी करके आवाजाही को बंद किया गया है।
विज्ञापन

प्रशासन और स्वास्थ्य की चिंता इस बात से भी बढ़ गई है कि कई नए पॉजिटिव मामलों का कोई यात्रा इतिहास नहीं है, इससे कई क्षेत्रों में सामुदायिक स्तर पर संक्रमण के फैलने की आशंका है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार शाम से वीकेंड लॉकडाउन शुरू किया जा रहा है, लेकिन सूत्रों के अनुसार इस लॉकडाउन को आगे बढ़ाना है या वीकेंड रखना है, यह कोरोना मामलों पर निर्भर करेगा। प्रशासन की ओर से वीकेंड लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने की तैयारी की जा रही है। इसमें पुलिस प्रशासन सहित अन्य विभागों को शामिल किया जाएगा। इस दौरान किराना की दुकानें भी बंद रहेंगी। शादियों की भी कोई इजाजत नहीं दी जाएगी। इससे पहले प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा को देखते हुए यात्रियों की सहूलियत के लिए रियायत दी थी, लेकिन यात्रा रद्द होने के बाद अब सारा ध्यान कोविड संक्रमण रोकने पर केंद्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन

----------
आधार शिविर को कोविड सेंटर बनाने की तैयारी
जम्मू। अमरनाथ यात्रा के रद्द होने के बाद आधार शिविर भगवती नगर को दोबारा कोविड केयर केंद्र बनाने की तैयारी की जा रही है। यात्रा की सुगबुगाहट के चलते यहां से कोविड केयर केंद्र को हटाया गया था, लेकिन अब पॉजिटिव मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए दोबारा इसे स्थापित किया जा रहा है। इसमें 250 बेड की क्षमता होगी। आधार शिविर में स्वास्थ्य विभाग की डिस्पेंसरी भी काम कर रही है। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डॉ. रेणु शर्मा का कहना है कि प्रशासन की ओर से बेस कैंप सौंपने पर दोबारा कोविड केयर केंद्र स्थापित कर दिया जाएगा। कोविड मरीजों की देखभाल के लिए सभी उचित कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed