फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

बाड़ी ब्राह्मणा में कोरोना के पांच नए मामले

विज्ञापन
corona virous
बड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा में कोरोना के पांच नए मामले में सामने आए हैं। पांच में से एक मामला बाड़ी ब्राह्मणा के वार्ड नंबर एक का है। 3 मामले वार्ड-3 के हैं, जबकि एक मामला बाड़ी ब्राह्मणा की एक पेपर फैक्ट्री का है, जो बीरपुर के 4 रिजॉर्ट में क्वारंटाइन था। सभी पॉजिटिव मामलों की ट्रैवल हिस्ट्री बताई जा रही है। इन सभी की सैंपलिंग 18 जुलाई को की गई थी, जिनकी मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। यह सभी लोग क्वारंटीन पर थे। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस की तरफ से वार्ड-1 और 3 को सील कर दिया गया है। आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने कांटेक्ट ट्रेसिंग करना शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन

-----------
निगेटिव आने के बाद फिर पॉजीटिव, गांव सील
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। क्षेत्र के गांव न्यू प्लाटा सलेहड़ निवासी की पॉजिटिव के बाद निगेटिव रिपोर्ट आने पर घर भेजा गया। मगर मंगलवार को फिर उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उसे उपचार के लिए कोविड-19 अस्पताल जम्मू भेज दिया गया। बाड़ी ब्राह्मणा औद्योगिक क्षेत्र स्थिति शीतल पेय बनाने वाली कंपनी में काम करने वाले इस युवक की जांच के बाद पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। इसे उपचार के लिए भेज दिया गया था।
विज्ञापन

करीब 18 दिन उपचार के बाद रिपोर्ट निगेटिव आने पर रविवार को इसे अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया। मंगलवार को फिर से इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसे वापस उपचार के लिए जम्मू भेज दिया, जबकि परिवार सहित अन्य संपर्क में आने वाले संदिग्धों को होम क्वारंटीन करके उक्त स्पाट को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
अखनूर में शुक्रवार से सोमवार तक रहेेगा लॉकडाउन
अखनूर। एसडीपीओ अजय शर्मा और थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने मंगलवार को अखनूर के दुकानदारों के साथ सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए एक बैठक की। एसडीपीओ ने शुक्रवार को सायं छह से सोमवार सुबह छह बजे तक उचित लॉक सुनिश्चित करने के लिए सरकार के निर्देश के बारे में बताया। इसके अलावा मास्क के बिना खरीदारी के लिए किसी को भी अनुमति नहीं है, किसी भी समय तीन से अधिक व्यक्तियों को एक दुकान के अंदर अनुमति नहीं होगी, जिसमें दुकानदार भी शामिल होगा। सामाजिक दूरी बनाए रखनी होगी। प्रत्येक दुकान के प्रवेश द्वार पर इस आशय का नोटिस चिपकाना होगा, कोई भी उल्लंघन होने पर दुकान मालिक के खिलाफ एफआईआर और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें सामाजिक गड़बड़ी के उल्लंघन के लिए जुर्माने की राशि को पढ़ा गया है। उन्होंने कहा कि आज तक अखनूर कोरोना मुक्त है, जिसमें दुकानदारों सहित सभी का सहयोग है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस के प्रयास और नेतृत्व की भूमिका की सराहना की और अखनूर शहर को कोरोना से मुक्त रखने के लिए पूर्ण सहयोग का वादा किया। उन्होंने कोरोना के खिलाफ लड़ाई और शहर कोरोना को मुक्त रखने के लिए अखनूर पुलिस का पूरा समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed