फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

बीजीएसबी विवि का छात्र निकला पॉजिटिव

विज्ञापन
corona virous
राजोरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय (बीजीएसबी विवि) का छात्र मुगल रोड से छुप कर एक आयल टैंकर में सवार होकर एक साथी के साथ राजोरी पहुंचने पर कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विवि के दो छात्र जो अन्य छात्रों की तरह लॉकडाउन पर घाटी अपने घर चले गए थे। दोनों ने किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब के लिए आवेदन किया था। तीन दिन पहले कंपनी ने दोनों को इंटरव्यू के लिए राजोरी बुलाया। दोनों घाटी से एक आयल टैंकर में सवार हुए और चुपके से मुगल रोड से राजोरी का सफर शुरू किया। टैंकर चालक ने दोनों को पुंछ के सुरनकोट इलाके में छोड़ दिया। वहां से दोनों ने एक कार किराए पर ली, और पुलिस को चकमा देकर राजोरी पहुंच गए। शनिवार को राजोरी पहुंचने पर एक छात्र को मैसेज आया कि वो कोरोना पॉजिटिव है। आनन-फानन में दोनों कोविड केयर सेंटर राजोरी गए और डॉक्टरों को बताया। पॉजिटिव छात्र ने डॉक्टर को बताया कि कुछ दिन पहले उसने अपने इलाके में सैंपल दिया था और रिपोर्ट आने से पहले ही वो जॉब के लिए राजोरी आ गया। राजोरी आने के बाद उसे मैसेज आया कि वो कोरोना पॉजिटिव है। डॉक्टरों ने पॉजिटिव छात्र को केयर सेंटर में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है, जबकि दूसरे छात्र को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन

------
सुरनकोट से जिस कार में सवार होकर दोनों राजोरी आए थे उसकी पहचान कर उसका सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पॉजिटिव छात्र राजोरी में किस-किस के संपर्क में आए इसका पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उनकी सैंपलिंग भी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ठाकुर शेर सिंह, एडीसी
फोटो
राजोरी ओल्ड सिटी में दूसरे दिन भी रहा सन्नाटा
बाजार को किया गया सैनिटाइज
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। गंभीर ब्राह्मण निवासी एक सीआरपीएफ जवान के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद राजोरी ओल्ड टाउन में लगाए गए लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को भी पूरी तरह से सन्नाटा पसरा नजर आया। चूंकि कोरोना पॉजिटिव सीआरपीएफ जवान राजोरी शहर में घूमा था और अपने घर के लिए सामान लेने बहुत सारी दुकानों पर भी गया था। इसलिए राजोरी के मुख्य बाजार को सैनिटाइज करने के लिए रविवार को विशेष अभियान चलाया गया।
नगर परिषद ने मुख्य शहर के साथ-साथ शहर से स्टे गली कूचों को सैनिटाइज किया। कोरोना महामारी पर अंकुश लगाने और राजोरी वासियों को बचाने के लिए सैनिटाइजेशन का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उधर सीआरपीएफ जवान के पैतृक गांव गंभीर ब्राह्मण के साथ लगने वाले कुछ गांवों जैसे ठंडवाल, ओशोधारा कॉलोनी, नागेश पुल आदि क्षेत्रों में रेड जोन के दौरान रविवार को दूसरे दिन भी कड़ी पाबंदियां जारी रहीं। किसी को न तो उक्त क्षेत्रों में जाने दिया गया और न ही वहां से किसी को आने दिया गया। उधर पॉजिटिव सीआरपीएफ अधिकारी के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेने का सिलसिला जारी है।

बता दें कि एक सप्ताह पहले कश्मीर घाटी से छुट्टी पर घर लौटे सीआरपीएफ के जवान ने गलत यात्रा इतिहास बता कर होम क्वारंटाइन के दौरान बाजारों में घूमने के साथ-साथ अपने नए घर में गृह प्रवेश कार्यक्रम कराया था और सैकड़ों की संख्या में लोगों से संपर्क किया था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने कुछ इलाकों को रेड जोन घोषित करने के साथ-साथ ओल्ड राजोरी सिटी को लॉकडाउन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed