फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

छुट्टी पर घर लौटा ट्रेवल हिस्ट्री छुपाने वाला सीआरपीएफ जवान कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
corona virous
राजोरी। जिले के गंभीर ब्राह्मणा इलाके में छुट्टी पर घर लौटे सीआरपीएफ जवान ने अपना यात्रा इतिहास छिपाया। अब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसके चलते पूरे गांव को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। इससे राजोरी में हड़कंप है।
विज्ञापन

एडीसी ठाकुर शेर सिंह ने बताया कि चार दिन पहले गंभीर ब्राह्मणा निवासी सीआरपीएफ जवान छुट्टी पर घर लौटा, लेकिन राजोरी पहुंचने पर उसने अपना यात्रा इतिहास जिस स्थान का बताया था, जांच के दौरान वह गलत पाया गया। चार दिन पहले ही सीआरपीएफ जवान के सैंपल लेकर उसे होम क्वारंटीन किया गया। वीरवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि इन चार दिन में सीआरपीएफ जवान गांव में कई लोगों से मिलने के साथ-साथ राजोरी शहर में भी घूमा है। दो दिन पहले अपने गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में भी उसने भाग लिया, जिसमें कम से कम 70 और लोग भी उसके साथ कार्यक्रम में उपस्थित थे। फिलहाल प्रशासन ने जवान को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है। सीआरपीएफ जवान के संपर्क में अन्य लोगों की पहचान करने और उनके सैंपल लेने का सिलसिला भी शुरू कर दिया गया है, लेकिन यह कार्य प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed