फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

बिश्नाह में फिजीशियन डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
corona virous
बिश्नाह। उप जिला अस्पताल में फिजीशियन के पद पर तैनात डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। विशेष बात यह है कि उप जिला अस्पताल में एकमात्र फिजीशियन होने के चलते काफी संख्या में लोग इस डॉक्टर से स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। यह फिजीशियन कुछ दिन पहले एक कोरोना मरीज को देखने के बाद घर में ही क्वारंटीन हो गया था, और टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रविवार को पूरे उप जिला अस्पताल को म्यूनिसिपल कमेटी की तरफ से सैनिटाइज किया गया। संवाद
विज्ञापन

--------------
खौड़ में महिला डॉक्टर संक्रमित
इलाज करा चुके खौड़ के 16 लोगों को किया गया क्वारंटीन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिला अस्पताल में तैनात एक महिला डॉक्टर के टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उससे इलाज करा चुके खौड़ उपजिले के 16 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। जानकारी के मुताबिक महिला डॉक्टर एक कोरोना संक्रमित के सीधे संपर्क में रह चुकी है, जिसके बाद महिला डॉक्टर को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया और रविवार को टेस्ट रिपोर्ट आने पर वह पॉजिटिव पाई गई है। प्रशासन की तरफ से रविवार को उन सभी 16 लोगों को भी निशानदेही कर क्वारंटीन कर दिया गया है जो महिला डॉकटर के संपर्क में रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 30 मई को महिला डॉक्टर की खौड़ उपजिला अस्पताल में नाइट ड्यूटी थी और रात नौ बजे के करीब क्षेत्र की एक बीमार बुजुर्ग महिला को पांच लोग अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आए थे। उस महिला को प्राथमिक इलाज के पश्चात जम्मू रेफर कर दिया गया और जम्मू में वह बुजुर्ग महिला कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई, जिसके फलस्वरूप इस महिला डॉक्टर तथा अन्य अस्पताल में तैनात पांच कर्मचारियों और बुजुर्ग महिला के संपर्क में रहे उसके परिवार के पांच लोगों को होम क्वारंटीन किया गया और उन सब में यह महिला डॉक्टर ही कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। बाकी सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि महिला डॉक्टर उस बुजुर्ग महिला के सीधे संपर्क में रहने से कोरोना संक्रमित हुई है या कहीं और से, क्योंकि महिला डॉक्टर के अन्य रिश्तेदार भी डॉक्टर्स हैं और जम्मू में तैनात हैं।

------
कोट
हमें जैसे ही यह सूचना मिली सबसे पहले उन सभी लोगों को ट्रेस किया जिन लोगों ने इस महिला डॉक्टर से 30 मई को इलाज कराया था। उस रोज 16 मरीजों का महिला डॉक्टर की तरफ से चेकअप किया गया। रविवार शाम तक 15 लोगों को ट्रेस कर लिया गया, लेकिन एक कोई गुज्जर समुदाय की छोटी बच्ची है जिसका भी चेकअप किया है जो कि ट्रेस नहीं हो पा रही है। अस्पताल को सैनिटाइज कर दिया गया है।
-सुदेश कुमार शर्मा, तहसीलदार, खौड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed