फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

भाजपा नेता ने लोगों को मास्क बांटे

विज्ञापन
corona virous
सांबा दियानी पंचायत के सरपंच वार्ड प्रतिनिधियो को मास्क देते हुए - फोटो : SAMBA
अरनिया। हेल्प हू डिजर्व यूथ क्लब संस्था ने क्षेत्र के गांव मरोल में मास्क वितरण का कार्यक्रम रखा। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा नेता फकीर चंद भगत मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि संस्था के सहयोग से आपसी दूरी का पालन करते हुए करीब सौ लोगों को मास्क बांटे। जो कोरोना की इस जंग में इस संस्था का बड़ा योगदान माना जाएगा। इस मौके पर पार्षद यशपाल सैनी सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

---------
जरूरतमंदों में मास्क वितरित किए
विजयपुर। लॉकडाउन के चलते गरीब और जरूरतमंदों को जरूरी सामग्री और मास्क की कमी न हो, इसके लिए वार्ड-चार निवासी समाजसेवी सतपाल भगत ने शुक्रवार को क्षेत्र में मास्क और खाद्य सामान वितरित की। क्षेत्र सहित झुगी झोपड़ी व कुछ स्थानीय अन्य परिवारों को मास्क, राशन वितरित किया। संवाद
विज्ञापन

------------
लोगों को मास्क बांटे
ज्यौड़ियां। पंचायत चक किरपालपुर की वार्ड-3 में शुक्रवार को नायब सरपंच कुलदीप सिंह सोनू की तरफ से लोगों को मास्क बांटे और लोगों की समस्याएं सुनीं। नायब सरपंच ने हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
एकल विद्यालय के सदस्य मास्क बनाने में जुटे
सांबा। कोरोना से बचाव के लिए लोग घरों में लोक सेवा में जुडे़ हैं। एकल विद्यालय के मंगत राम शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने सभी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अधिक से अधिक मास्क मनाने के बारे में कहें। मास्क बना कर लोगों में बांटे ताकि कोरोना के वायरस से लोगों को बचाया जा सके। जिसके लिए एकल विद्यालय के मलानी, घगवाल, राजपुरा के सदस्य मास्क बना कर लोगों तक पहुंचा रहे हैं। संवाद
-------------
पंचायत दियानी के लोगों को सरपंच ने बांटे मास्क
सांबा। कोरोना की जंग जीतने के लिए अब आम लोगों ने ठान ली है इसी के चलते अब हर घर में मास्क बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिले के दियानी पंचायत के सरपंच प्रदीप ललोत्रा ने बताया कि उन्होंने पंचायत के प्रत्येक व्यक्ति को मास्क बांटने का जो बीड़ा उठाया है उसे पूरा करने के लिए उन्होंने लोगों को घरों में मास्क तैयार करने को कहा है। कुछ सामाजिक संस्थाएं भी उन्हें सहयोग दे रही हैं। उनके अनुसार अब मास्क का प्रयोग अति जरूरी हो गया है। इसीलिए वह लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि मास्क पहनें, दूरी रखें, बार-बार साबुन से हाथ धोएं, जरूरी न हो तो घरों से बाहर न निकलें। संवाद
--------------
युवा मोर्चा ने स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित
रामगढ़। करोना योद्धाओं को सम्मानित करने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को करोना योद्धा के रूप में अपनी जान की परवाह किए बिना दिन रात लोगों की सेवा कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों को भाजयुमो नेता आशीष गुप्ता ने टीम के साथ लोगों के स्वस्थ के लिए काम कर रहे करोना योद्धाओं को फूल और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। सभी ने कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में डॉक्टर, स्टाफ नर्स, सफाई कर्मचारी और अन्य का धन्यवाद किया और उन्हें फूल और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया, जो इस महामारी में ड्यूटी दे रहे हैं। संवाद
-----------
जान की परवाह किए बगैर कर रहे लोगों की सेवा
रामगढ़। म्यूनिसिपल कमेटी के सफाई कर्मचारियों ने ईओ जोध राज के निर्देशानुसार हॉटस्पॉट किए गांव जेरडा और कोटली पूरे गांव में जान की परवाह न करते हुए सैनिटाइजेशन और फॉगिंग की। इस दौरान ईओ ने कहा कि सफाई कर्मचारी रोजाना किसी न किसी क्षेत्र में सैनिटाइजेशन करते हैं। यह सभी सराहनीय कार्य कर रहे हैं । संवाद

--------
दुकानदारों की समय बढ़ाने की मांग
विजयपुर। जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी के नेता मंजीत सिंह ने बजार में दुकानें खोलने के लिए उपायुक्त की तरफ से निर्धारित समय को बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन होने के कारण दुकानदारों को बहुत नुकसान हो चुका है। दुकानें खोलने के समय को लेकर विजयपुर के दुकानदार नाराज हैं। शुक्रवार को सभी दुकानदार मंजीत सिंह के पास पहुंचे। उन्होंने अपनी समस्याएं रखीं। मंजीत सिंह सभी दुकानदार के साथ एसडीएम के पास पहुंचे और उन्हें समस्या से अवगत कराया। मंजीत सिंह ने एसडीएम को उपराज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। वहीं कांग्रेस के सांबा जिला उपप्रधान बबल गुप्ता, पार्षद राजन शर्मा, निकी महाजन ने भी समय बढ़ाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed