फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

दो पूर्व सैनिक सहित सात लोगों को जांच के लिए ले जाया गया

विज्ञापन
corona virous
कोरोना संदिग्धों को एंबुलेंस मे ले जाती अरनीया मेडिकल टीम।
अरनिया। दूसरे राज्यों से घर लौटने वाले लोगों की पहचान का क्रम जारी है। सोमवार को इसी क्रम में अरनिया मेडिकल टीम ने तीन गांवों से सात लोगों को गांधीनगर जांच के लिए ले जाया गया, जिसके बाद क्षेत्र में कोरोना संदिग्धों की जांच कराने वालों की संख्या 33 पहुंच गई है। इनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। यह सभी अलग-अलग राज्यों से घर लौटे हैं, जबकि दो पूर्व सैनिक दो दिन पहले ही सेवानिवृत्त होकर घर लौटे हैं। उन्हें भी जांच के लिए जम्मू के गांधी स्थिति अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन

-------------
स्वास्थ्य जांच के बाद तीन को घर भेजा
अखनूर। कोरोना वायरस महामारी पर लॉकडाउन में तीन लोगों के घर आने पर प्रशासन ने तीनों को गांव संगानी नर्सिंग कॉलेज क्वारंटीन में रखा था। उनको स्वास्थ्य जांच के बाद सोमवार को घर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार लुधियाना में मजदूरी करने गए क्षेत्र के तीन लोग घर वापसी पर चार दिन पहले क्वारंटीन के लिए नर्सिंग कॉलेज संगानी में रखा था। हालांकि लॉकडाउन के चलते तीनों का पहले ही प्रदेश में आगमन में क्वांरटीन हो चुका है। प्रशासन ने तीनों की मेडिकल और क्वांरटीन रिपोर्ट की सही जानकारी मिलने के बाद घर भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

------------
औकाफ प्रशासक ने कराया सैनिटाइजेशन
बाड़ी ब्राह्मणा। औकाफ के प्रशासक चौधरी सलीम आलम ने कार्थोली सरोर अड्डा और मीन सरकार क्षेत्र में सैनिटाइजेशन कराया। इस मौके पर उन्होंने जिम्मा संभाला। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते यह बहुत जरूरी है। उन्होंने लोगों को जागरूक भी किया और कहा कि प्रशासन द्वारा दिए जा रहे निर्देश के अनुसार काम करें ताकि कोरोना वायरस जैसी महामारी से जल्द से जल्द निजात पा सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed