फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

जीएमसी में मरने वाली गंग्याल निवासी महिला की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

विज्ञापन
corona virous
जम्मू। टिकरी सड़क हादसे में मरने वाली गंग्याल की (मूल निवासी उधमपुर) 55 वर्षीय महिला ने की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। हादसे के बाद उसे घायल जीएमसी जम्मू में भर्ती करवाया गया था, जहां बीते रोज उसकी मौत हो गई। जीएमसी में पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें हादसों के बाद लाए गए घायल या मृतक जांच में संक्रमित पाए जा चुके हैं। हालांकि कई मामलों में परिजन अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाए जा चुके हैं कि अस्पताल पहुंचकर ही मरीज संक्रमित हुए।
विज्ञापन

उधर, बीते 24 घंटे में प्रदेश में दस और लोगों ने कोविड संक्रमण से पीड़ित होकर दम तोड़ दिया। इसमें जम्मू संभाग से छह मौतें हुई हैं।
जम्मू-कश्मीर में 346 नए संक्रमित मामले मिले हैं। इसमें जम्मू संभाग से 217 मामले हैं। जीएमसी जम्मू में तालाब तिल्लो निवासी 89 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना से मौत हुई है, उन्हें वहां स्थित एक आश्रम से लाया गया था।
विज्ञापन

जम्मू जिले में 117 नए संक्रमित मामले मिले हैं। इस जिले में अब तक 333 लोगों की मौत हो चुकी है। उधमपुर में 12, राजोरी में 22, डोडा में सात, कठुआ में 15, किश्तवाड़ में 11, सांबा में नौ, पुंछ में दो, रामबन में दो, रियासी में तीन नए संक्रमित मामले मिले हैं। श्रीनगर में 75 नए संक्रमित मामले मिले हैं। इस जिले में सर्वाधिक 436 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब तक 116600 लोग कोविड से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 4434 मामले सक्रिय हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 1812 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। इसमें कश्मीर संभाग से 1156 मौतें हुई हैं। तापमान में गिरावट के साथ कोविड से होने वाली मौतों और नए संक्रमित मामलों में उतार चढ़ाव जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed