{"_id":"5fb433738ebc3e9be55bc3e5","slug":"corona-virous-jammu-city-news-jmu2229551178","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामारी में नहीं होगा मेला, झिड़ी में होगा सिर्फ पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामारी में नहीं होगा मेला, झिड़ी में होगा सिर्फ पूजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। उत्तर भारत का सबसे बड़ा किसान मेला (झिड़ी मेला) कोरोना महामारी के कारण प्रशासन ने स्थगित कर दिया गया है। इस बार बाबा जित्तो मंदिर में 30 नवंबर को परंपरा निभाने को पूजा-अर्चना की जाएगी। कोविड प्रोटोकॉल के तहत ही श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। मेला स्थल पर लोगों की भीड़ जमा नहीं होने दी जाएगी। बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की जाएगी। मंदिर के महंत योगेश ने कहा कि पहली बार मेले का आयोजन नहीं होगा। मंदिर की सजावट का काम जारी है। पहले दो सप्ताह तक मंदिर की सजावट रहती थी, लेकिन इस बार एक सप्ताह तक ही रहेगी। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रबंधक के साथ मेले में अपना सामान बेचने वाले लोगों को इससे नुकसान होगा, लेकिन कोविड संक्रमण को नजरंदाज नहीं किया जा सकता है।
--------
स्टॉल लगाने की अनुमति नहीं
जम्मू से 30 किलोमीटर दूर स्थित झिड़ी गांव में हर वर्ष किसान मेले का आयोजन किया जाता है। यह मेला तीन से पांच दिन तक चलता है। मेले से हजारों लोगों का रोजगार भी जुड़ा है। मेले में 100 के करीब दुकानें और स्टॉल लगाए जाते हैं, लेकिन इस बार स्टॉल लगाने की अनुमति नहीं है। जम्मू-कश्मीर सहित पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा जित्तो के दर माथा टेकते आते हैं, लेकिन इस बार मेला नहीं करवाया जाएगा।
--------------
वाहनों को मेला स्थल पर आने की अनुमति नहीं
मेला अधिकारी और एसडीएम मढ़ नासिर हुसैन ने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले यात्री वाहनों को मेला स्थल पर आने की अनुमति नहीं होगी। मेला स्थल पर दुकानें और स्टॉल आदि लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंदिर में 30 नवंबर को केवल पारंपरिक पूजा-अर्चना होगी, जिसमें कोविड प्रोटोकॉल के तहत ही भक्तों को दर्शन और तालाब में स्नान करने की अनुमति दी जाएगी।