फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

जम्मू-कश्मीर में छह और संक्रमितों की मौत, 581 नए मामले, 632 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
corona virous
जम्मू। प्रदेश में शुक्रवार को 6 और लोगों ने कोविड संक्रमण से पीड़ित होकर दम तोड़ दिया।इसमें जम्मू संभाग से दो और कश्मीर से चार मौतें हुई हैं। पिछले चौबीस घंटे में शुक्रवार रात तक जीएमसी जम्मूमें कोई मौत नहीं हुई थी। इस बीच जम्मू कश्मीर में 581 नए संक्रमित मामले मिले, जबकि 632 मरीज ठीक हुए। इसमें जम्मू संभाग से 293 और कश्मीर संभाग से 339 मरीज हैं।
विज्ञापन

जिला जम्मू में 92 नए संक्रमित मामले मिले। जिले में अब तक 265 लोगों की मौत हो चुकी है और यह प्रदेश में श्रीनगर के बाद दूसरे नंबर पर आंकड़ा है। राजोरी में 12, उधमपुर में 22, डोडा में11, कठुआ में 9, पुंछ में 8, सांबा में 10, किश्तवाड़ में 20, रामबन में 23 और रियासी में 21 नए संक्रमित मामले मिले। अब तक प्रदेश में 97805 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 5745 मामले सक्रिय हैं। इसमें जम्मू संभाग से 1557 और कश्मीर से 4188 मामले हैं। प्रदेश में अब तक 1523 लोगों की मौत हुई है, जिसमें जम्मू संभाग से 514 और कश्मीर से 1009 मौतें हुई हैं। हालांकि जम्मू कश्मीर में 90537 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसमें जम्मू संभाग से 36817 और कश्मीर से 53720 मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed