{"_id":"5e80e8888ebc3e6fab411a20","slug":"corona-virous-jammu-city-news-jmu206942376","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जैसा यात्रा इतिहास वाले दो युवकों में एक पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जैसा यात्रा इतिहास वाले दो युवकों में एक पॉजिटिव
विज्ञापन
जम्मू बस स्टैंड में लॉकडाउन के बीच पंजीकरण के लिए लाइन में बेठे लोग। ...फोटो संजय कुमार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा। एक जैसे यात्रा इतिहास वाले ही दो युवकों में से एक का टेस्ट पॉजिटिव तो दूसरे का निगेटिव आया है। इनके संपर्क में आने वाले 87 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। 26 वर्षीय पॉजिटिव युवक तबलीगी जमात से संबंध रखता है और राजपोरा इलाके के खईगम का रहने वाला है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पॉजिटिव युवक करीब एक महीने जम्मू-कश्मीर के बाहर तबलीगी जमात के साथ था। इस दौरान वह देश के कई राज्यों में गया। आशंका है कि वह मलयेशिया से आए लोगों के संपर्क में भी था। एक अधिकारी ने बताया कि युवक दिल्ली से जम्मू और फिर 20 मार्च को पुलवामा पहुंचा। यहां अपने गांव जाने से पहले उसने पुलवामा के गुदुर और चंदगाम गांव में कुछ दिन बिताए। 26 मार्च को अपने घर पहुंचा। इस दौरान उसे घर में आइसोलेट होने की सलाह दी गई थी।
27 मार्च को वह बुखार से पीड़ित हो गया। जांच के लिए उप जिला अस्पताल पखेरपोरा ले जाया गया। जहां 28 मार्च को टेस्ट पॉजिटिव आया। अधिकारी के मुताबिक संक्रमित युवक के ही एक अन्य साथी का भी बाहर का समान यात्रा इतिहास है। वह 20 मार्च को गुदुर और चंदगाम गांव में जाने के बजाय सीधे अपने घर लौट आया। टेस्ट में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। दोनों को चरार ए शरीफ से ज्ञाप्डे के लिए स्थानांतरित कर दिया गया।