फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona vaccination

पहले थोड़ा डर था, लेकिन वैक्सीन कोविड से लड़ने का है सुरक्षा कवच

विज्ञापन
corona vaccination
जम्मू। प्रदेश सहित शहर में सोमवार से 15 से 18 साल तक के किशोरों का कोविड वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। इसके तहत जम्मू जिले में 70 हजार किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसे लेकर किशोरों खास कर विद्यार्थी वर्ग में काफी उत्साह दिखाई दिया। कई विद्यार्थी टीका लगवाने के लिए अभिभावकों सहित स्कूल पहुंचे। छात्रों ने बताया कि टीकाकरण की घोषणा के बाद कुछ डर लग रहा था, लेकिन कोविड से बचने के लिए वैक्सीन की सुरक्षा कवच है। इस कारण सभी को टीका लगवाना चाहिए। शहर में कनाल रोड और मुबारक मंडी मॉडल गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल 500 से अधिक छात्रों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

हायर सेकेंडरी स्कूल कनाल रोड में पहले दिन 150 से अधिक छात्र वैक्सीन लगवाने पहुंचे। सुबह दस बजे शाम चार बजे तक छात्रों के आना जारी रहा। वैक्सीन लगाने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा पलक भगत ने कहा कि वैक्सीन को लेकर पहले थोड़ा डर था, लेकिन पता ही नहीं चला कब वैक्सीन लग गई। कोविड नए-नए वेरिएंट के साथ और घातक होता जा रहा है। ऐसे में वैक्सीन ही हम सबका सुरक्षा कवच है। 12वीं की प्रिया शर्मा ने कहा कि मुझे पता था की तीन जनवरी से वैक्सीन लगनी है, जिसे लेकर काफी उत्साहित थी। परिवार ने भी इसके लिए प्रेरित किया था। वैक्सीनेशन के बाद पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रही हूं। मां सहित टीका लगवाने पहुंची 11वीं कक्षा की भूमिका शर्मा ने बताया कि घर में सभी ने टीका लगवा लिया था। अब मैंने भी लगा ली। मैं सोशल मीडिया पर वैक्सीन लगाते हुए फोटो शेयर कर दोस्तों को भी इसके लिए प्रेरित करूंगी। 11वीं की लवली भगत, नीलाक्षी शर्मा ने बताया पता भी नहीं चला की वैक्सीन कब लग गई। छुट्टियों के बाद स्कूल खुलेंगे तो ज्यादा सेफ महसूस करते हुए आ सकेंगे।
विज्ञापन

मुबारक मंडी स्कूल में 200 छात्रों ने लगाया टीका
मुबारक मंडी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में 200 छात्राओं ने वैक्सीन लगाई। स्कूल परिसर में ही बने केंद्र के बाहर यूनिफार्म पहने छात्रों की कतारें लगी रहीं। इसमें 10वीं से 12वीं तक की छात्राएं ही थीं। वैक्सीन लगाने के बाद कुछ समय उन्हें एक कमरे में बिठाया गया। इस दौरान छात्राओं ने कहा कि कोविड ने दो साल काफी परेशान किया है। उम्मीद है की जब सबको वैक्सीन लग जाएगी तो पहले की तरह पढ़ाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed