फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona vaccination

गर्भवती महिलाओं का जल्द होगा कोविड टीकाकरण

विज्ञापन
corona vaccination
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिन में गर्भवती महिलाओं का भी कोविड टीकाकरण शुरू किया जाएगा। इसके लिए परिवार कल्याण विभाग कार्ययोजना तैयार कर रहा है। इसमें गर्भवती महिलाओं को सभी कार्यदिवस में टीकाकरण की सुविधा मुहैया करवाने की तैयारी की जा रही है। अब तक सामान्य टीकाकरण में बुधवार के दिन ही गर्भवती महिलाओं को बुलाया जा रहा था। जुलाई में जम्मू-कश्मीर के लिए केंद्र से 8 लाख और वैक्सीन की डोज पहुंचने की उम्मीद है। इस बीच प्रदेश में शनिवार को 338 नए संक्रमित मामले मिले, जबकि पिछले चौबीस घंटों में जम्मू और कश्मीर संभाग में 1-1 मरीज की मौत हुई है। लंबे समय बाद जिला रियासी और सांबा में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला।
विज्ञापन

एस्काम जम्मू और जीएमसी बारामुला में 1-1 कोविड संक्रमित मरीज की मौत हुई। रामबन में 4. पुंछ में 7, कठुआ में 3, उधमपुर में 4. शोपियां में 2 ही संक्रमित मामले मिले हैं। परिवार कल्याण विभाग जम्मू कश्मीर के निदेशक डॉ. सलीम उर रहमान ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को कोविड टीकाकरण के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसमें अगले कुछ दिन के भीतर यह प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जुलाई में जम्मू कश्मीर को 11 लाख डोज मिलने की उम्मीद है, जिसमें तीन लाख वैक्सीन की डोज मिल चुकी है।
विज्ञापन

-------
45 से अधिक आयु वर्ग में 88 फीसदी को टीकाकरण
जम्मू कश्मीर में 45 से अधिक आयु वर्ग (पहली डोज) में 4065685 लोगों को टीकाकरण के साथ यह फीसदी दर 87.84 तक पहुंच गई है। इसमें जिला सांबा, जम्मू, गांदरबल और शोपियां में पहले ही 100 फीसदी टीकाकरण हो चुका है। इसके अलावा बारामुला में 99.22, बड़गाम में 97.47, कुलगाम में 92.45, अनंतनाग में 93.10, बांदीपोरा में 99.33, राजोरी में 98.83, पुंछ में 96.99 फीसदी टीकाकरण हो चुका है। अब तक जम्मू कश्मीर में हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर और 45 से अधिक आयु वर्ग में 4736194 लोगों को टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

497 संक्रमित मरीज रिकवर हुए
जम्मू कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में शुक्रवार को 497 संक्रमित मरीज ठीक हुए। इसमें जम्मू संभाग से 177 और बाकी कश्मीर संभाग से हैं। अब तक प्रदेश में 308246 मरीज ठीक हो चुके हैं और यह रिकवरी दर 97 फीसदी से ऊपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed