{"_id":"620ce164cef7013a635fa2ee","slug":"corona-update-jammu-kashmir-314-new-infected-in-the-state-number-of-active-cases-now-only-4280","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Update Jammu Kashmir: तीसरी लहर में गिरावट, प्रदेश में 314 नए संक्रमित, सक्रिय मामलों की संख्या अब सिर्फ 4280 ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Update Jammu Kashmir: तीसरी लहर में गिरावट, प्रदेश में 314 नए संक्रमित, सक्रिय मामलों की संख्या अब सिर्फ 4280
Wed, 16 Feb 2022 05:06 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 16 Feb 2022 05:06 PM IST
सार
वर्तमान में जम्मू कश्मीर में सक्रिय मामले घटकर 4280 रह गए हैं। प्रदेश के सभी बीस जिलों प्रत्येक में दैनिक मामले सौ से कम आ रहे हैं।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना केस
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
कोविड की तीसरी लहर के धीमे पड़ने के साथ संक्रमित मामलों के साथ मौतों में गिरावट आई है। प्रदेश में दूसरे दिन भी किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई। हालांकि एक दिन के बाद फिर उछाल के साथ 314 नए संक्रमित मामले मिले। इसमें जम्मू संभाग से 188 मामले हैं।
विज्ञापन
इस बीच प्रदेश में 937 संक्रमित मरीज रिकवर भी हुए। वर्तमान में जम्मू कश्मीर में सक्रिय मामले घटकर 4280 रह गए हैं। प्रदेश के सभी बीस जिलों प्रत्येक में दैनिक मामले सौ से कम आ रहे हैं। जिला जम्मू में सर्वाधिक 67 नए संक्रमित मामले मिले।
विज्ञापन
उधमपुर में 14, डोडा में 52, कठुआ में 20 और रामबन में 10 संक्रमित मामले मिले हैं। जिला श्रीनगर में 63, बारामुला में 10, बड़गाम में 22 और कुपवाड़ा में 13 संक्रमित मामले मिले हैं।
विज्ञापन