फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

सांबा में कोरोना संक्रमित के 16 मामले आए सामने

विज्ञापन
corona
सांबा। जिले में कोरोना मामलों में शुक्र्रवार को कुछ राहत मिली है। कुल 16 मामले सामने आए हैं। इनमें राजपुरा तहसील कार्यालय में एक कर्मचारी के संक्रमित होने पर तहसील कार्यालय को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

तहसीलदार सुभाष चंद्र के अनुसार सुबह सभी कर्मचारियों के कोरोना सैंपल लिए गए। एक कर्मचारी संक्रमित पाया गया, जिसे होम क्वारंटीन पर रखा गया। तहसील कार्यालय को बंद कर दिया गया। सारे परिसर को सैनिटाइज किया गया है। उन्होंने कस्बे के बाजारों का दौरा कर दुकानदारों व लोगों को कोविड-19 एसओपी की पालना करने को जागरूक किया है। इससे पहले राजपुरा में ही जम्मू-कश्मीर बैंक की शाख में दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। बैंक शाखा को बंद कर सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन

------
कोरोना की तीसरी लहर तेजी से फैल रही है। जिले में 26 हॉट स्पॉट जोन बनाए गए हैं। एक क्षेत्र में तीन लोगों के संक्रमित आने पर हॉट स्पॉट जोन बनाया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। मॉक ड्रिल भी की जा रही है। जिला अस्पताल में पांच हजार एलएमपी ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। जिले भर में कोविड केयर केंद्र भी तैयार किए जा रहे हैं। सरकारी कार्यालयों, स्कूल, कॉलेजों व अन्य स्थानों पर कोरोना सैंपलिंग का काम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनुराधा गुप्ता, उपायुक्त, सांबा।
आरएस पुरा में लोग पॉजिटिव मिले
आरएस पुरा। उपजिला की और से शुक्रवार को सात केंद्रों पर 365 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए। इसमें से 6 लोग पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव लोगों में उपजिला अस्पताल में नियुक्त एक स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल है। इन सभी को होम आइसोलेशन किया गया। कार्यकारी बीएमओ मनोज गुप्ता ने कहा कि लोगों को बनाए केंद्रों में पहुंचकर टेस्ट कराने चाहिए ताकि किसी के पॉजिटिव आने पर समय पर उपचार करने के साथ आइसोलेशन किया जाए ताकि इससे दूसरे लोगों को कोविड से बचाया जा सके। संवाद
खौड़ में 100 टेस्ट में तीन पॉजिटिव
ज्यौड़ियां। खौड़ के अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को चिकित्सा विभाग की तरफ से कोरोना जांच शिविर लगाए गए। इसमें कुल 100 लोगों की जांच की गई। इसमें तीन लोग पॉजिटिव पाए गए। इसमें एक खौड़ का रहने वाला है। दूसरा कैंप खौड़ तथा तीसरा स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी है। पॉजिटिव मिले तीनों लोगों को घरों में ही क्वारंटीन किया गया है।
जानकारी के अनुसार खौड़ बाजार में ही कुल पचास लोगों की जांच की गई, जिसमें दो लोग पॉजिटिव पाए गए। बीएमओ सुदर्शन सिंह कटोच ने सभी को कोरोना नियमों का पालन करने की हिदायत दी है। इस विषय में बीएमओ ने बताया कि हम लोग क्षेत्र के लोगों को बताना चाहते हैं कि कोरोना की तीसरी लहर आ गई है, जिसको देखते हुए सभी लोग कोरोना के नियमों का पालन करें। तहसीलदार मोनिका शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में कोरोना नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ अब सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना क्षेत्र में बहुत तेजी से पैर पसारने लगा है, लेकिन जिसकी परवाह क्षेत्र के लोग नहीं कर रहे हैं। इसलिए प्रशासन इन लोगों के खिलाफ अब सख्ती से निपटेगा। मोनिका शर्मा ने कहा कि हमारी लोगों से अपील है कि बिना मतलब घरों से बाहर नहीं निकलें, बहुत ही जरूरी होने पर घर से बाहर निकलें। सभी लोग मास्क पहनें, हाथों को बार-बार धोएं।
अरनिया में एक शिक्षक सहित तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव
फिलहाल स्कूल सील नहीं किया गया
अरनिया। चिकित्सा टीम की तरफ से लोगों की जांच का शुक्रवार को भी जारी रही। इसमें 66 लोगों की जांच के बाद एक सरकारी स्कूल का शिक्षक सहित तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

वहीं अरनिया में अब संक्रिमतों की संख्या ग्यारह हो गई। हालांकि इसमें क्षेत्र के बाहर से जांच कराए लोगों का आंकड़ा शामिल नहीं है। चिकित्सा टीम के डॉक्टर रोहित के अनुसार हायर सेकेंडरी स्कूल अला की प्रधानाचार्य ने बुधवार को दूसरे क्षेत्र से टेस्ट कराया जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इस पर शुक्रवार को पूरे स्टाफ को उप चिकित्सा केंद्र में जांच कराने को भेजा गया, जिसमें एक शिक्षक पॉजिटिव पाया गया। शिक्षा विभाग द्वारा फिलहाल स्कूल को सील करने के लिए मना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed