फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

बाजारों में नहीं हो रहा है कोरोना गाइड लाइन का पालन

विज्ञापन
corona
बाडी ब्राह्मण के बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : AKHNOOR
बड़ी ब्राह्मणा। कोरोना की दूसरी लहर लगभग थम गई है। अनलॉक भी शुरू हो गया है। अनलॉक के बाद बाजार में भीड़ ने रफ्तार पकड़ ली है। इससे कोरोना गाइड लाइन को नजरअंदाज किया जा रहा है। हर तरफ कोरोना एसओपी का उल्लंघन देखने को मिल रहा है। दुकानदार भी पूरी तरह से एसओपी का पालन नहीं कर रहे हैं। इससे हालात बिगड़ने की आशंका बन रही है।
विज्ञापन

अनलॉक होने पर लोग बाजारों में बिना मास्क के घूम रहे हैं। दुकानों पर सैनिटाइजर का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। सामाजिक दूरी देखने को नहीं मिल रही है। सुबह और शाम के समय बाजारों में भीड़ इतनी जुट जाती है कि उसमें से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। दूसरी ओर देखा जाए तो प्रशासन की ओर से दुकानों का समय सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक का समय तय किया हुआ है, लेकिन बावजूद उसके भी दुकानें खुली रहती हैं, जिससे पुलिस और प्रशासन की भी लापरवाही देखी जा रही है। सिर्फ औपचारिकता के तौर पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी काम कर रहे हैं। पुलिस की तरफ से बाजारों में तय समय के बाद कोई गश्त नहीं लगाई जा रही है।
विज्ञापन

----
अनलॉक शुरू होने के बाद अलग-अलग टीमें नियुक्त की गई हैं, जिससे एसओपी का उल्लंघन रोका जा सके। जो भी लोग बिना मास्क या दुकानदार एसओपी का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके चालान किए जा रहे हैं। जो लोग ज्यादा परेशानी कर रहे हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। तय समय के बाद पुलिस टीमें अलर्ट हो जाती हैं। प्रशासन की तरफ से जो भी आदेश हैं उसके अनुसार ही काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश शर्मा, थाना प्रभारी, बाड़ी ब्राह्मणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed