फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

एसडीएम घगवाल ने वैक्सीनेशन शिविरों का दौरा किया

विज्ञापन
corona
घगवाल। जिले में कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए मुहिम तेज कर दी है। इसके तहत घगवाल व राजपुरा के विभिन्न गांवों में वैक्सीनेशन शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि कोई भी व्यक्ति बिना वैक्सीन के रह न जाए।
विज्ञापन

इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए राजपुरा की पंचायत मावा के पंचायत घर में कोरोना वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। जहां 50 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इस मौके पर मुख्य खंड विकास अधिकारी राधिका सोहन पहुंचे। जिन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन शिविर की शुरुआत कराई। एसडीएम रामकेश शर्मा ने उप जिला घगवाल के विभिन्न वैक्सीनेशन शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायत मावा में पहुंचकर डॉ. आरती शर्मा व स्टाफ से कोरोना संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही प्रतिदिन चल रहे वैक्सीनेशन के बारे में भी जानकारी हासिल की। रामकेश शर्मा ने कहा कि एक मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों का वैक्सीनेशन शुरू होने वाला है। इसके लिए प्रशासनिक अमले को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करनी है। एसडीएम ने लोगों से अपील की कि वह कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं तथा आगे और भी लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने लोगों को यह भी अपील की कि वह सरकार की तरफ से दी हिदायतों का पालन जरूर करें तथा मास्क लगाने व शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखें। कैंप में 45 वर्षीय से ऊपर वाले लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। उन्होंने कहा कि पंच सरपंच भी अपने क्षेत्रों के लोगों इसके प्रति प्रेरित करे ताकि कोई भी व्यक्ति वैक्सीन बिना रह न जाए और कोरोना महामारी को हराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed