फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

जिला प्रशासन ने वैक्सीन लगाने के 41 बूथ बनाए

विज्ञापन
corona
सांबा। कोरोना के बढ़ रहे मामलों के चलते जिला प्रशासन की ओर से जिले में वैक्सीन लगाए जाने के लिए 41 बूथ बनाए गए हैं। जहां पर 45 वर्ष से अधिक आयु के लोग वैक्सीन की खुराक ले सकते हैं। देखने में आ रहा है कि लोग वैक्सीन लेने के लिए काफी कम संख्या में पहुंच रहे हैं। यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग को सोशल मीडिया पर लोगों से अपील करनी पड़ रही है कि मास्क पहनें, मुंह व नाक को ढकें, दो गज की दूरी बनाए रखें, हाथ साबुन से बार-बार धोएं। वैक्सीन जरूर लगाएं, वही किसी को बुखार, खांसी या दस्त लगे तो वह टेस्ट जरूर कराए।
विज्ञापन

----
जिले में वैक्सीन बूथ में बढ़ोतरी की गई है। 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को 65 प्रतिशत वैक्सीन की खुराक दी गई है। वहीं जिले भर में 41 वैक्सीन लगाने के बूथ बनाए गए हैं। देखा गया है कि बूथ पर लोगों की संख्या कम रह रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि वैक्सीन की खुराक जरूर लें।
विज्ञापन

-डॉ. संजे कुमार, सीएमओ, जिला स्वास्थ्य विभाग, सांबा
भाजपा महिला मोर्चा ने बांटे मास्क
विजयपुर। भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोनिका जमवाल ने सुचानी क्षेत्र के बच्चों को मास्क वितरित किए। उन्होंने बताया कि कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। उसी को देखते हुए क्षेत्र के बच्चों को मास्क बांटे गए। ताकि कोरोना से बचा जा सके। क्योंकि कुछ लोग गरीब होते हैं और मास्क नहीं खरीद सकते हैं। बीमारी बढ़ जाती है। इसलिए हम लोगों ने फैसला किया कि क्षेत्र के बच्चों में मास्क बांटे जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

अरनिया में चार और पॉजिटिव मिले
अरनिया। उप चिकित्सा केंद्र की टीम ने रैपिड एंटीजन टेस्ट से मंगलवार को 30 लोगों के सैंपल लिए। इनमें से चार के सैंपल पॉजिटिव पाए गए। इन चारों में दो साल के बच्चे सहित दो महिला भी शामिल हैं। जिन्हें कोविड-19 की हिदायतें देकर होम क्वारंटीन कर दिया गया। वहीं कोरोना की दूसरी लहर में अरनिया में संक्रिमतों की संख्या 15 तक पहुंच गई है। इनमें छह महिलाओं सहित दो बच्चे भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम के अनुसार स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय प्रशासन व केंद्र सरकार द्वारा बार-बार लोगों को कोविड-19 की एसओपी का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अपील की जा रही है, फिर भी लोग न तो मास्क पहन रहे हैं और न ही दो गज की दूरी का पालन कर रहे हैं। जो चिंता का विषय बनता जा रहा है। इसीलिए मास्क पहनिए घर में रहिए और सुरक्षित रहिए।
सुंब ब्लॉक में कोरोना टेस्ट करने की मांग
सांबा। ब्लॉक सुंब में कोरोना टेस्ट करने की मांग की जा रही है। डीडीसी उपाध्यक्ष बलवान सिंह ने बताया कि गत दिवस उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र सुंब का दौरा किया। वहां कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं था। पता चला कि डॉक्टर किसी वैक्सीन शिविर में गए हैं। लैब टेक्नीशियन तक नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों को बिना टेस्ट से कैसे पता चल पाएगा कि वह ठीक हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग उठाई है कि सुंब के स्वास्थ्य केंद्र की भी सुध लें। वहां जरूरी स्टाफ नियुक्त करें। वहां भी कोरोना टेस्ट की सुविधा दी जाए। ताकि कोरोना वायरस की दूसरी लहर से ग्रामीणों को बचाया जा सके। संवाद
बिश्नाह में बढ़ी कोरोना लहर
उपजिला अस्पताल में एक दिन में आए 23 पॉजिटिव, कुल 143 टेस्ट
बिश्नाह। क्षेत्र में कोरोना लहर ने रफ्तार पकड़ ली है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को हुए कुल 143 टेस्टों में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 23 पर पहुंच चुकी है। जबकि दो दिन में कोरोना पॉजिटिव की संख्या रविवार को दो और सोमवार को 13 थी। लोग अब कोरोना को लेकर ज्यादा गंभीर हो रहे हैं।
कोरोना पॉजिटिव में ज्यादातर लोग वह हैं जो बाहर से आकर लोगों के संपर्क में आए हैं। उपजिला अस्पताल में लोगों के प्रतिदिन कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। कोविड वैक्सीन के टीके लगाए जा रहे हैं। मंगलवार को बिश्नाह उपजिला अस्पताल के सभी केंद्रों में कुल 790 लोगों को इंजेक्शन लगाए गए। इस बारे में बीएमओ राकेश मंगोत्रा ने बताया कि अब तक बिश्नाह उपजिला अस्पताल द्वारा 28 हजार के करीब लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी हैं। आज तक एक भी ऐसा मामला नहीं आया है कि जिसे वैक्सीन से नुकसान पहुंचा है। इससे साबित होता कि यह वैक्सीन कितनी लाभदायक है। इसीलिए सभी को चाहिए कि इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ लें।
कोरोना की दूसरी लहर में बाड़ी ब्राह्मणा में बनी एक ही कंटेनमेंट जोन
बाड़ी ब्राह्मणा। कोरोना की दूसरी लहर जब से शुरू हुई है तब से आज तक बाड़ी ब्राह्मणा में एक ही कंटेनमेंट जोन बनी है। 15 अप्रैल को लेह जा रहे 11 मजदूर बाड़ी ब्राह्मणा में पॉजिटिव पाए गए थे। उनका टेस्ट बस्सी कला प्राइमरी हेल्थ सेंटर में लिया गया। उनकी रिपोर्ट जब पॉजिटिव आई तो उन्हें बाड़ी ब्राह्मणा के वार्ड नंबर-13 में शिफ्ट कर दिया। प्रशासन की ओर से ही उन्हें खाने पीने की सुविधा मुहैया कराई गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर उनका चेकअप चलता रहा। 11 सदस्यों के दोबारा से टेस्ट कर लिए गए हैं। एक-दो दिन में उनकी रिपोर्ट आने के बाद उनको छुट्टी दे दी जाएगी। उसके अलावा बाड़ी ब्राह्मणा में इक्का-दुक्का केस ही उभरकर सामने आ रहे हैं। हालांकि अभी तक कोई बड़ी त्रासदी इसके अलावा नहीं हुई है। बाड़ी ब्राह्मणा के एक निजी होटल में वैष्णो देवी से यात्रा कर के आ रहे 13 लोगों का कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया था और उन्हें होटल में ही क्वारंटाइन किया गया। उनको भी होटल से छुट्टी देकर भेज दिया गया है। बाड़ी ब्राह्मणा में मंगलवार को 313 कोरोना के सैंपल लिए गए, जिसमें रैपिड और तज चबत दोनों शामिल हैं। उनमें से पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव पाए गए है। एहतियात के तौर पर उन लोगों को घरों में ही रहने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed